Jaunpur News : पुलिस मुठभेड़ में शातिर चोर के पैर में लगी गोली, हुआ गिरफ्तार | Naya Savera Network
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ0 अजय पाल के निर्देशन मे अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक(नगर) के दिशा निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर जौनपुर के पर्यवेक्षण मे प्र0नि0 थाना लाइन बाजार, सतीश सिंह एवं प्र0नि0 थाना कोतवाली, मिथिलेश मिश्रा की संयुक्त टीम द्वारा मु0अ0सं0- 523/24 धारा- 331(4)/305 बी0एन0एस0 थाना लाइन बाजार जनपद जौनपुर, बरामदगी 18,970 रु0 नकद सम्बन्धित मु0अ0सं0- 362/24 धारा-331(4)/305 बी0एन0एस0 थाना जलालपुर जनपद जौनपुर से सम्बन्धित अभियुक्त राजकुमार बेनवंशी पुत्र चनिका निवासी बरही कला थाना फूलपुर जनपद वाराणसी उम्र लगभग 40 वर्ष को थाना लाइन बाजार जौनपुर से पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जीवन रक्षार्थ बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल सदर जौनपुर रवाना किया गया । इनके द्वारा जनपद जौनपुर के विभिन्न थानों में चोरी का अपराध कारित किया गया है । अभियुक्त के विरुद्ध समुचित धाराओ में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।


