Jaunpur News : अपर आयुक्त ने अधिकारियों, कर्मचारियो को राजस्व संहिता अधिनियम का पढ़ाया पाठ | Naya Savera Network
- तहसील में राजस्व से संबंधित विभिन्न कार्यों की बिन्दुवार की समीक्षा
- सुधार हेतु एक माह की दी मोहलत
ए.एच. अंसारी
केराकत, जौनपुर। अपर आयुक्त प्रथम वाराणसी राकेश गुप्त ने केराकत तहसील का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने राजस्व से संबंधित सभी कार्यों का बिंदुवार समीक्षा की। अपर आयुक्त श्री गुप्त ने तहसील के सभागार में एसडीएम सुनील कुमार भारती, तहसीलदार महेंद्र बहादुर सिंह व तीनों नायब तहसीलदारों हुसैन अहमद, अमित कुमार सरोज व प्रमोद कुमार यादव की उपस्थिति में सभी लेखपालों व राजस्व निरीक्षकों का विधिवत क्लास लिया। खासतौर से लेखपालों व राजस्व निरीक्षक से फील्ड व आफिस के कार्यों की विधिवत समीक्षा करने के साथ ही कुछ सवालों को पूछा भी जिसका सही उत्तर न देने पर अपर आयुक्त ने शासन द्वारा राजस्व के मामले में विभिन्न धाराओं के अनुपालन में दी गई। गाइडलाइन पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डालते हुए उस पर अमल करने की लेखपालों व कानूगों नसीहत भी दी तथा पूर्व की गई गलतियों को तत्काल सुधार करने की भी हिदायत दी। अपर आयुक्त ने उपजिलाधिकारी व तहसीलदार को निर्देशित किया कि मातहतों की बैठक करके उनको राजस्व की धाराओं की गाइडलाइन के अनुसार सुधार एक माह के अंदर करा दें। अपर आयुक्त ने खास तौर से अंश निर्धारण व मृतक के वारिसों के वरासत पर विशेष बल देते हुए कहा कि यथाशीघ्र समय सीमा के अंदर यह कार्य प्रत्येक दशा में ईमानदारी के साथ कर दिये जाय।
उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि किसी लेखपाल व कानूनगो ने जरा सा भी गलत किया तो वह बचने नहीं पायेगा। उन्होंने कहा कि एक माह के बाद कभी भी किसी गांव में बिन बताये पहुंचकर सभी कार्य का स्थलीय निरीक्षण करूंगा। यदि गलती मिली तो जिम्मेदार लेखपाल व कानूनगो को परिणाम भुगतना पड़ेगा। उन्होंने अधिकारियों से पुराने लंबित मुकदमों को समयबद्ध करके यथाशीघ्र निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया। अपर आयुक्त श्री गुप्त से एक प्रश्न के उत्तर में बताया कि तहसील केराकत आईजीआरएस व सम्पूर्ण समाधान दिवस के निस्तारण कार्य बहुत ही सराहनीय हैं। इसके लिए एसडीएम सहित सभी अधिकारी बधाई के पात्र हैं। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि अभी इस मामले में और बेहतर करने की जरूरत है।
Tags:
Daily News
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Local News
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News


