Jaunpur News : दयाशंकर सिंह का निधन, लोगों ने प्रकट किया शोक | Naya Savera Network
नया सवेरा नेटवर्क
कचगांव, जौनपुर। अत्यंत दु:ख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि 'जीव बस आवरण बदलता है' के सिद्धांतानुसार अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी जौनपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्रभुवन सिंह के ज्येष्ठ भ्राता श्री दयाशंकर सिंह की आत्मा ने दिनांक 23-12-2024 दिन सोमवार सायं काल पैतृक आवास ग्राम सलखापुर,निकट कचगांव में अपने नश्वर शरीर का त्यागकर परमात्म धाम को प्रस्थान कर दिया।
इस दुःखद समाचार सुनकर पं. रामकृष्ण त्रिपाठी, दयासागर राय, पं.रामदयाल द्विवेदी, अखिलेश श्रीवास्तव , देवी सिंह, डाॅ.रामजी तिवारी, डॉ. विजय प्रताप सिंह, डॉ. प्रेमशंकर यादव, फूलचंद्र भारती, डाॅ. आर पी सिंह,र वि श्रीवास्तव समेत संभ्रांत जनों एवं पंडित चंद्रेश मिश्र पीठ के समस्त सदस्यों ने मौके पर पहुंचकर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कियें।
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
Hindi News
Jaunpur
jaunpur news
Local News
National
Naya Savera
New Delhi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News


