BREAKING

Jaunpur News : पुण्यतिथि पर याद किए गए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पूर्व विधायक पंडित रमेश चंद्र शर्मा | Naya Savera Network

जौनपुर। अजय त्रिपाठी के शास्त्री नगर आवास पर पूर्व विधायक व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय पं. रमेश चंद्र शर्मा की 53वीं पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ गायक दीपक देव पाठक ने गीत प्रस्तुत कर किया। अध्यक्षता पूर्व कलेक्ट्रेट बार अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह एडवोकेट ने किया। कार्यक्रम में पूर्व कलेक्टेट बार महामंत्री आनंद मिश्रा ने कहा कि ऐसे पुरोधा जिन्होंने श्रमदान से मछलीशहर मड़ियाहूं मार्ग का निर्माण करवाया था। इसके साथ अनेक शिक्षण संस्थाओं की भी स्थापना भी ¹किया। विजय प्रताप सिंह एडवोकेट ने कहा कि स्व. त्रिपाठी निःस्वार्थ समाज की सेवा किया जिनको बरसठी के गांधी के नाम से लोग पुकारते थे। आयोजक स्व शर्मा के पौत्र पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजय त्रिपाठी ने कहा कि ऐसे पूर्वज से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए जो समाज के लिए देश की आजादी के लिए संघर्ष किया व आजादी के बाद बरसठी से विधायक चुने गए। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष कलेक्ट्रेट बार संघ रामकृष्ण पाठक, सीए देव प्रताप यादव, शुभम यादव, पूर्व सभासद मनीष अस्थाना, सौरभ श्रीवास्तव, अनुराग श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष कायस्थ महासभा, पंकज त्रिपाठी एडवोकेट, विराट त्रिपाठी, ऋषि सिंह, आकाश त्रिपाठी व अमित दुबे उपस्थित रहे। आगंतुकों का आभार उनके पौत्र अधिवक्ता पंकज त्रिपाठी व अजय त्रिपाठी मुन्ना ने प्रकट किया। संचालन गायक दीपक पाठक देव ने किया।

S S PUBLIC SCHOOL | (10+2 Affiliated to the C.B.S.E. New Delhi) | Affiliation No.: 2132085 | Contact Us On: 7380691111, 9453567111 | SIDDIQPUR, JAUNPUR-222003  | Naya Savera Network
Ad


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
AD


नया सबेरा का चैनल JOIN करें