BREAKING

Jaunpur News : विद्यालय में अनियमितता देख BSA की तनी भृकुटी | Naya Savera Network

गंदगी, एमडीएम की गुणवत्ता में कमी पर लगाई फटकार
प्रधानाध्यापक को कारण बताओ नोटिस
जौनपुर।
शासन की मंशानुरूप बेसिक शिक्षा विभाग में गुणवत्ता संवर्धन एवं विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने वृहस्पतिवार को विकास खण्ड करंजाकला के प्राथमिक विद्यालय पदुमपुर का पूर्वान्ह 9 बजे निरीक्षण किया। विद्यालय में कार्यरत सहायक अध्यापक दिवाकर सिंह, दिनेश एवं शिक्षामित्र सीमा देवी अनधिकृत रूप से अनुपस्थित रहे। तत्पश्चात विकास खण्ड करंजाकला के कम्पोजिट विद्यालय जमालपुर का निरीक्षण किया गया। विद्यालय में कार्यरत सहायक अध्यापक अल्का श्रीवास्तव, शुभम मौर्य एवं शिक्षामित्र कृपाशंकर अनधिकृत रूप से अनुपस्थित पाये गये। निरीक्षण की अगली कड़ी में विकास खण्ड करंजाकला के कम्पोजिट विद्यालय हैदरपुर का पूर्वान्ह् 10 बजे निरीक्षण किया। प्रभारी प्रधानाध्यापक विद्यालय में 10:10 बजे निरीक्षण के समय कैजुवल ड्रेस में असामान्य स्थिति में उपस्थित हुए। रसोई घर अत्यन्त गन्दा, खाद्य सामग्री मानक के विपरीत पाया गया। रसोई घर में मसाले व अन्य सामग्री रखने हेतु कंटेनर नहीं पाया गया जिसके कारण प्रभारी प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया।
विकास खण्ड शाहगंज के कम्पोजिट विद्यालय अतरौरा का पूर्वान्ह् 10:55 बजे बीएसए ने निरीक्षण किया। प्रत्येक गुरुवार को वितरित होने वाले अतिरिक्त खाद्य सामग्री यथा-मूगंफली की चिक्की, चना इत्यादि का वितरण न होने के कारण प्रधानाध्यापक रत्नाकर यादव को नोटिस जारी कर जवाब मांगा। इसके बाद उन्होंने विकास खण्ड शाहगंज के कम्पोजिट विद्यालय पकड़ी का पूर्वान्ह् 11:30 बजे निरीक्षण किया गया। मध्यान्ह् भोजन चूल्हे पर बनता पाया गया जबकि विद्यालय पर एलपीजी कनेक्शन है। मध्यान्ह् भोजन बनाने के लिए बर्तन क्रय करने हेतु धनराशि 20,000/ के सापेक्ष सामग्री उपलब्ध नहीं पायी गयी। प्रधानाध्यापक द्वारा बताया गया कि सामग्री घर पर रखी गयी है। रसोई घर में मसाले व अन्य सामग्री रखने हेतु कंटेनर नहीं पाया गया। खेलकूद सामग्री क्रय नहीं की गयी थी। शौचालय गन्दा पाया गया। विद्यालय में व्याप्त कमियों के कारण प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया। विकास खण्ड शाहगंज के कम्पोजिट विद्यालय गोधना को दोपहर 12:30 बजे निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय मध्यान्ह् भोजन ग्रहण करने हेतु विद्यालय में अध्ययनरत बच्चे तीतर-बीतर होकर भोजन ग्रहण कर रहे थे, कुछ बच्चे रसोई घर में रोटी लेने हेतु धक्का-मुक्की कर रहे थे। बीएसए ने समस्त स्टाफ को फटकार लगाते हुए बच्चों को बरामदे में पंक्तिबद्ध बैठाकर भोजन कराया। विद्यालय में व्याप्त कमियों के कारण प्रधानाध्यापक अखिलेश चन्द्र यादव सहित समस्त अध्यापकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी द्वारा विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया जाने से शिक्षकों में हड़कंप  मच गया है।


तेज डायग्नोस्टिक सेंटर | नईगंज तिराहा, कुमार पेट्रोल पम्प के सामने, जौनपुर | मो. 7388463806
Ad



*KALYAN JEWELLERS | FLAT 25% OFF ON MAKING CHARGES ON ALL PRODUCTS | KALYAN SPECIAL GOLD RATE | JAUNPUR-Umarpur, Polytechnic Chauraha, Sadar, Beside Sankar Eye Hospital. Ph: 7522801233 | OPEN ON ALL DAYS | FOR MORE DETAILS CONTACT US ON TOLL FREE NUMBER: 1800 425 7333 | WWW.KALYANJEWELLERS.NET | FOLLOW US ON BUY ONLINE @ WWW.CANDERE.COM | FOR FRANCHISE ENQUIRIES WRITE TO FRANCHISEE. ENQUIRY@KALYANJEWELLERS.NET | T&C Apply. Limited peri period offer.  | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें