Jaunpur News : पिकअप घर में घुसी, 5 लोग घायल | Naya Savera Network
फैज अंसारी
गौराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के गौराबादशाहपुर बाईपास से डीह बाबा जाने वाले मार्ग पर शुक्रवार की शाम जा रहा एक पिकअप अनियंत्रित होकर एक घर में घुस गया जिसकी चपेट में आने से 5 लोग घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी चोरसंड भिजवाया गया। जहां हालत गंभीर देख सभी घायलों को डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप की रफ्तार तेज होने से सड़क किनारे घर में घुस गयी। जिससे घर के पास बैठी बबली राजभर, शकुंतला राजभर, शिवांगी सिंह, रीता सिंह, लक्ष्मी सिंह घायल हो गयी।
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News


