Jaunpur News : 25 दिसम्बर को समाचार विक्रेता संघ मनाएंगे सालगिरह | Naya Savera Network
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। जौनपुर समाचार पत्र विक्रेता संघ की बैठक जिलाध्यक्ष राम सहारे मौर्य की अध्यक्षता में धरनीधरपुर स्थित संघ के भवन में रविवार को हुई। इसमें 25 दिसम्बर को संघ का वार्षिकोत्सव मनाने पर विचार विमर्श किया गया। पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की रूपरेखा तय की।
बैठक में जिलाध्यक्ष ने कहा कि 25 दिसम्बर को होने वाले वार्षिक समारोह के मुख्य अतिथि समाजसेवी वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह व विशिष्ठ अतिथि गहना कोठी के प्रोप्राइटर विनीत सेठ होंगे।
उन्होंने कहा कि जनपद भर के समाचार पत्र विक्रेता कार्यक्रम में सहभाग करेंगे। जिलाध्यक्ष ने समाचार पत्र विक्रेताओं से अपील किया है कि 25 दिसम्बर को दिन में 11 बजे तक धरनीधरपुर स्थित संघ भवन में अवश्य उपस्थित हो।
Tags:
Daily News
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live
News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Local News
Naya Savera
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News


