BREAKING

Jaunpur News : समा स्पोर्टिंग क्लब वाराणसी ने जीता महुवारी-2024 कप | Naya Savera Network

श्यामधनी यादव
पराउगंज, जौनपुर।
स्थानीय क्षेत्र के पराउगंज बाजार के समीप ग्राम पंचायत महुवारी में जय बजरंग बली स्पोर्टिंग क्लब महुवारी के सौजन्य से चार दिवसीय कैनवास बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें क्षेत्र की 18 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मैच में समा स्पोर्टिंग क्लब वाराणसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 6 ओवर में 47 रन बनाये। जवाब में उतरी जौनपुर स्पोर्टिंग क्लब जौनपुर निर्धारित 6 ओवर में 43 रन ही बना पाई। इस प्रकार समा स्पोर्टिंग क्लब वाराणसी ने महुवारी-2024 कप अपने नाम किया।
विजेता टीम को कप, स्मृति चिन्ह एवं 10001 नगद तथा उपविजेता टीम को कप, स्मृति चिन्ह एवं 5001 नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। विजेता टीम को ग्राम प्रधान भानु प्रताप यादव तथा उपविजेता टीम को पूर्व प्रधान ओम प्रकाश यादव उर्फ पिंटू ने पुरस्कृत किया। साथ ही समस्त खिलाड़ियों को क्लब के सदस्यों द्वारा पुरस्कृत करके सम्मानित किया गया। निर्णायक की भूमिका संतोष यादव, मनोज यादव तथा कमेंटेटर की भूमिका विशाल यादव एवं राजू जैसवार ने निभाया।
इस अवसर पर लालचंद यादव अध्यापक, अनिल यादव, अरविंद चौरसिया, अशोक बिंद, वीरेंद्र यादव, विजय सरोज अध्यापक, मनीष रावत, नागेंद्र सरोज अध्यापक, राज बहादुर यादव, संत लाल यादव, छेदी लाल यादव सहित श्रवण, रंजन, कृष्णा, दीपक यादव, आकाश, पंकज, आशुतोष, बलवीर, अंकित सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

तेज डायग्नोस्टिक सेंटर | नईगंज तिराहा, कुमार पेट्रोल पम्प के सामने, जौनपुर | मो. 7388463806
Ad


KALYAN JEWELLERS | SEASON Of CELEBRATION | FLAT 25% OFF ON MAKING CHARGES FOR EVERY PURCHASES BELOW 30 GRAMS | OPEN ON ALL DAYS | FOR MORE DETAILS CONTACT US ON TOLL FREE NUMBER: 1800 425 7333 | WWW.KALYANJEWELLERS.NET | FOLLOW US ON BUY ONLINE @ WWW.CANDERE.COM | FOR FRANCHISE ENQUIRIES WRITE TO FRANCHISEE. ENQUIRY@KALYANJEWELLERS.NET | #NayaSaveraNetwork
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें