Jaunpur News : कंबल वितरण कार्यक्रम: जरूरतमंदों को राहत देने की पहल | Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जेसीआई जौनपुर युवा द्वारा सामाजिक सरोकार से जुड़ा कंबल वितरण कार्यक्रम भंडारी स्टेशन रोडवेज पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जेसीआई जौनपुर युवा के नव-चयनित अध्यक्ष अवनीश केशरवानी ने की। उनकी देखरेख में जरूरतमंद बच्चों, महिलाओं और बुजुर्ग पुरुषों को कंबल वितरित किए गए, जिससे उन्हें ठंड से राहत मिली। कार्यक्रम में संस्थापक अध्यक्ष एवं मंडल अधिकारी आकाश केशरवानी और मंडल अधिकारी गौरव सेठ उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाने चाहिए ताकि समाज के वंचित और गरीब वर्गों को सहायता प्रदान की जा सके। इस पहल से यह संदेश गया कि समाज के वंचित वर्गों की मदद के लिए संस्थाएं और संगठन हमेशा तत्पर हैं। आर्यन सेठ, सनी सेठ, और मोहित श्रीवास्तव सहित अन्य सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


KALYAN JEWELLERS | SEASON Of CELEBRATION | FLAT 25% OFF ON MAKING CHARGES FOR EVERY PURCHASES BELOW 30 GRAMS | OPEN ON ALL DAYS | FOR MORE DETAILS CONTACT US ON TOLL FREE NUMBER: 1800 425 7333 | WWW.KALYANJEWELLERS.NET | FOLLOW US ON BUY ONLINE @ WWW.CANDERE.COM | FOR FRANCHISE ENQUIRIES WRITE TO FRANCHISEE. ENQUIRY@KALYANJEWELLERS.NET | #NayaSaveraNetwork
Ad


*RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur | Enjoy a Variety of Activities, Entertainment, & Celebrate Special Occasions with Delicious Indian, South Indian, Italion, North Indian Chinese Dishes, Mocktails, & More | Swimming Pool & Open Garden, Outdoor Garden With Umbrella For Dining, Delicious Food & Luxurious Style| Contact us - 7310100951, 7310100952, 7310100953 | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें