BREAKING

Bareilly News : दबंगों ने किसान को पीट-पीटकर किया लहूलुहान, इलाज के दौरान मौत | Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

बरेली। जिले के थाना फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र में बुधवार की रात खेत जा रहे किसान को कुछ लोगों ने बेतहाशा पीटा जिससे गंभीर रूप से घायल किसान ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बृहस्पतिवार को बताया कि पीटे जाने से गंभीर रूप से घायल किसान को सीएचसी फरीदपुर ले जाया गया और प्राथमिक उपचार के बाद उसे बरेली शहर के निजी अस्पताल रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने देर रात चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।

फतेहगंज थाना के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि मृतक के स्वजन की ओर से शिकायती पत्र के आधार पर चार लोगों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी गयी है। पुलिस के मुताबिक, थाना क्षेत्र के गांव वंडिया खुर्द के रहने वाले 45 वर्षीय अहिल्कार बुधवार की रात अपने बेटे के लिए खाना पहुंचाने खेत पर जा रहे थे।
इस दौरान घात लगाकर बैठे गांव के ही कुछ लोगों ने अहिल्कार को रोक कर उनके साथ गाली गलौज की, उन्हें लाठी डंडे से मारा पीटा और उन पर धारदार हथियार से हमला किया। अहिल्कार की चीख सुनकर गांव के अन्य लोग वहां आ गए। इस दौरान आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, अहिल्कार परिवार के लोगों के बीच पिछले 10 वर्षों से ज़मीन का विवाद चल रहा है। 


S S PUBLIC SCHOOL | (10+2 Affiliated to the C.B.S.E. New Delhi) | Affiliation No.: 2132085 | Contact Us On: 7380691111, 9453567111 | SIDDIQPUR, JAUNPUR-222003  | Naya Savera Network
Ad


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
AD



नया सबेरा का चैनल JOIN करें