Uttarakhand News : भाजपा ने महापौर की सभी 11 सीट के लिए उम्मीदवारों की घोषणा | Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

उत्तराखंड। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने स्थानीय निकाय चुनावों में महापौर की सभी 11 सीट के लिए रविवार को अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। पार्टी ने पहले छह सीट के लिए और फिर शेष पांच सीट के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की। हरिद्वार में महापौर पद के लिए किरण जैसल, श्रीनगर में आशा उपाध्याय, कोटद्वार में शैलेंद्र रावत, पिथौरागढ़ में कल्पना देवलाल, अल्मोड़ा में अजय वर्मा और रुद्रपुर के वास्ते विकास शर्मा को पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया।

भाजपा ने देहरादून के लिए सौरभ थपलियाल, ऋषिकेश से शंभू पासवान, रुड़की से अनीता देवी अग्रवाल, हल्द्वानी से गजराज सिंह बिष्ट और काशीपुर से दीपक बाली को मैदान में उतारा है। राज्य में 11 नगर निगम, 43 नगर परिषद और 46 नगर पंचायतों सहित 100 स्थानीय निकायों के लिए चुनाव 23 जनवरी को होने हैं। मतदान मतपत्र से होगा और परिणाम 25 जनवरी को घोषित किए जाएंगे। वर्तमान में, भाजपा उत्तराखंड के नगर निकायों में प्रमुख पार्टी है। राज्य में कुल 30,83,500 मतदाता हैं, जिनमें से 14,93,519 महिलाएं, 15,89,467 पुरुष और 514 अन्य हैं।

S S PUBLIC SCHOOL | (10+2 Affiliated to the C.B.S.E. New Delhi) | Affiliation No.: 2132085 | Contact Us On: 7380691111, 9453567111 | SIDDIQPUR, JAUNPUR-222003  | Naya Savera Network
Ad


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
AD



नया सबेरा का चैनल JOIN करें