#VaranasiNews : सात किलो अवैध गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, बिहार से लाकर वाराणसी में करता था सप्लाई | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। सिगरा पुलिस ने मालगोदाम रोड के पास से 7 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ विनोद उपाध्याय को गिरफ्तार किया है। वह बिहार से गांजा लाकर वाराणसी में सप्लाई करता था। पुलिस उसे थाने लाकर पूछताछ के साथ ही विधिक कार्रवाई में जुटी रही।
गिरफ्तार आरोपित विनोद उपाध्याय निवासी ग्राम मिश्रवलिया, थाना सिकंदरपुर, जिला बलिया ने पूछताछ में बताया कि वह बिहार से गांजा लाकर वाराणसी में बेचता था। इससे जो पैसा मिलता था, उससे घर-परिवार चलाता था।
बरामद किए गए 7 किलोग्राम अवैध गांजे का अनुमानित कीमत 1,50,000 रुपये है। आरोपित के खिलाफ बलिया के थाना बैरिया में मामला संख्या 0002/2018 और थाना सिगरा, वाराणसी में मामला संख्या 0371/2024 के अंतर्गत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज हैं। पुलिस टीम में थाना प्रभारी मनोज कुमार मिश्रा, उप निरीक्षक रविकांत मलिक, हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार सिंह और कांस्टेबल सदाशिव यादव शामिल थे।
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
Local News
National
Naya Savera
New Delhi
uttar pradesh
Uttar Pradesh News
Varanasi