Varanasi News : छपरा वंदेभारत के फेरे बढ़े, अब इस डेट तक चलेगी | Naya Savera Network
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर ट्रेन संख्या 02269/02270 लखनऊ-छपरा वंदेभारत के फेरे बढ़ा दिए गए हैं। यह ट्रेन अब 30 नवंबर तक चलेगी। इससे यात्रियों को सहूलियत होगी। लखनऊ-छपरा वंदेभारत ट्रेन का दोनों दिशाओं में ठहराव कैंट स्टेशन पर होता है। काफी संख्या में यात्री यहां से सवार होते हैं। ट्रेन के फेरे बढ़ाए जाने से यात्रियों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी।