Varanasi News : लड़की को भगा ले गया था अपने साथ, पुलिस ने कोल्हापुर महाराष्ट्र से पकड़ा | Naya Savera Network
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। आदमपुर पुलिस ने लकड़ी को भगाकर अपने साथ ले जाने वाले युवक को कोल्हापुर महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया। वहीं लड़की को भी बरामद कर लिया। उसे थाने लाकर पूछताछ की गई। वहीं विधिक कार्रवाई में जुटी रही। आदमपुर थाने में युवती के अपहरण का मुकदमा दर्ज था। युवती के परिजनों ने आदमपुर के गायघाट निवासी शुभम भारद्वाज पर आरोप लगाया था। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपित लड़की को लेकर कोल्हापुर महाराष्ट्र में मौजूद है।
इस पर पुलिस टीम कोल्हापुर पहुंची और आरोपित को वहां से गिरफ्तार कर लिया। वहीं लड़की को भी बरामद कर लिया। आरोपित ने पूछताछ में बताया कि मै अपहृता / पीड़िता से प्रेम करता हूं। मैने उसको काम दिलाने व शादी करने के लिए अपने पास सिकन्दराबाद जिला बुलन्दशहर बुला लिया। हम दोनों ने शादी कर ली। कुछ दिनों बाद हम दोनों कोल्हापुर महाराष्ट्र चले आए और यहीं पर किराए का कमरा लेकर पति- पत्नी की तरह रहने लगे। पुलिस टीम में एसआई चन्दन कुमार, रविशंकर राय और महिला कांस्टेबल सीमा देवी शामिल रहीं।