#UttarakhandNews : बस खाई में गिरी, सात लोगों की मौत | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

उत्तराखंड। अल्मोड़ा जिले में सोमवार को एक बस के गहरी खाई में गिर जाने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे ने बताया कि बस गढ़वाल से कुमाऊं जा रही थी तभी अल्मोड़ा के मरचूला में यह दुर्घटना हुई। उन्होंने बताया कि अब तक सात लोगों की मौत की सूचना मिली है। पांडे ने बताया कि हताहतों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि बस जब 200 मीटर गहरी खाइ्र में गिरी तब उसमें करीब 40 यात्री सवार थे। उन्होंने बताया कि पुलिस और एसडीआरएफ (राज्य आपदा प्रतिवादन बल) के कर्मी तलाश एवं बचाव अभियान शुरू करने के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुर्घटना में लोगों की जान जाने पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘अल्मोड़ा जिले के मरचूला में हुई दुर्भाग्यपूर्ण बस दुर्घटना में यात्रियों के हताहत होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। जिला प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्य तेजी से संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं।’’ धामी ने कहा, ‘‘स्थानीय प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम घायलों को निकालने और उन्हें निकटतम स्वास्थ्य केंद्र ले जाने के लिए तेजी से काम कर रही हैं। जरूरत पड़ने पर गंभीर रूप से घायल यात्रियों को विमान से पहुंचाने के भी निर्देश दिए गए हैं।

*सेवा भारती जौनपुर, काशी प्रान्त द्वारा आयोजित | यमदग्नि ऋषि की पावन धरा जौनपुर में पहली बार अंर्तराष्ट्रीय राम कथा मर्मज्ञ | कथा व्यास पूज्य श्री प्रेमभूषण ज़ी महाराज | भव्य कलश यात्रा दिनांक - 09 नवम्बर शनिवार सुबह 10 बजे से गोपीघाट, केरारबीर, चहारसू, पालिटेक्निक बी. आर. पी. कॉलेज | कथा स्थल कथा- 10 नवम्बर रविवार से 16 नवम्बर शनिवार तक स्थान : बी.आर.पी. कॉलेज मैदान, जौनपुर | प्रायोजक- श्री ज्ञान प्रकाश सिंह | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें