NewDelhi News : श्रमजीवी पत्रकार संघ के राष्ट्रीय सम्मेलन में उत्कृष्ट कार्य के लिए एडवोकेट विके दुबे सम्मानित | Naya Savera Network



नया सवेरा नेटवर्क

नई दिल्ली। कंस्टीट्यूशन क्लब में भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ (प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और वेब मीडिया का एक राष्ट्रीय संगठन) ‘मोदी विजन-विकसित भारत 2047’ का राष्ट्रीय सम्मेलन एवं पुरस्कार समारोह आयोजित किया गया जिसमे मुख्य अतिथि महामहिम शिव प्रताप शुक्ला, राज्य पाल हिमाचल प्रदेश, उपमुख्यमंत्री ओडिशा, जनरल वी के सिंह पूर्व सेना प्रमुख एवं पूर्व मंत्री, भारत सरकार, संजय सिंह - वरिष्ठ पत्रकार एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष बीएसपीएस, डॉ. शूलपाणि सिंह - वरिष्ठ उपाध्यक्ष बीएसपीएस, जितेन्द्र कुमार पांडे महासचिव, व देश के सभी राज्यों के अध्यक्ष और सैकड़ो की संख्या में पत्रकार सम्मिलित हुए i विशेष वक्ता प्रो.सुधीर सिंह दिल्ली विश्वविद्यालय आईएमसी की गवर्निंग बॉडी के सदस्य, धन्यवाद ज्ञापन डॉ. शूलपाणि सिंह ने किया। महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व करते हुए अध्यक्ष एडवोकेट विके दुबे ने इस अवसर पर पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वि के सिंह को साल पहनाकर सम्माननीत किया।पूर्व थलसेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 2047 तक विकसित भारत की परिकल्पना को पत्रकारों के सहयोग के बिना साकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने बताया कि बचपन से ही हवाई चप्पल, पाजामा तथा लम्बा कुर्ता पहने पत्रकार उनके आदर्श हुआ करते थे। उन्होंने कहा कि वे पत्रकारों की हर समस्या को हल करने के लिए हमेशा उपलब्ध रहेंगे।

भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष संजय सिंह ने महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष एडवोकेट वि  के दुबे के उत्कृष्ठ योगदान को देखते हुए उनको सम्माननित किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दी i भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ की स्थापना और उसके उद्देश्यों पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि बीएसपीएस प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के साथ मिलकर देश में एक राष्ट्रीय मीडिया नीति लागू कराने के लिए ठोस कदम उठाने जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के अध्यक्ष गौतम लाहिड़ी के साथ उनकी विस्तार से चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ राष्ट्रीय मीडिया नीति लागू कराने के लिए कृतसंकल्पित है। उन्होंने कहा कि बीएसपीएस ने छत्तीसगढ़ में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू कराया है और इसी तर्ज पर समूचे देश एवं सभी राज्यों में यह कानून लागू कराना है।अधिवेशन में दिल्ली तथा देश के विभिन्न राज्यों से आए पत्रकार साथियों की उपस्थिति में पत्रकारों के हित में विभिन्न प्रस्ताव पारित किए गए :-प्रस्ताव 1.पत्रकारों को रेलवे में रियायती दरों पर रेलवे टिकट मिले जैसे पूर्व में मिलता रहा है।प्रस्ताव 2. बुजुर्ग वह असहाय पत्रकारों को सरकार की ओर से अनुदान अथवा हर माह पेंशन मिले।
प्रस्ताव नंबर 3. पत्रकारों को अपने समाचार पत्रों अथवा यूट्यूब चैनलों को चलाने के लिए सरकारी बैंकों से कम ब्याज पर ऋण मिले।
प्रस्ताव नंबर 4. भारत के सभी टोल टैक्स केन्द्रों पर मान्यता प्राप्त पत्रकारों को टोल टैक्स से राहत मिले क्योंकि पत्रकारों को काफी स्थानों पर कवरिंग के लिए जाना पड़ता है और टोल टैक्स बहुत महंगा पड़ता है।
प्रस्ताव नंबर 5. प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हर जरूरतमंद पत्रकार को सरकारी आवास सरकार द्वारा मिलना चाहिए जैसा अन्य लोगों को सरकार दे रही है।प्रस्ताव संख्या 6. राष्ट्रीय स्तर पर 50 करोड़ के अनुदान से एक राष्ट्रीय पत्रकार कोष की स्थापना हो जिसमें पत्रकार की दुर्घटना, हत्या, कार्य के दौरान अकाल मृत्यु पर एक करोड़ का अनुदान उस मृतक पत्रकार के परिवार को दिया जाए और एक सरकारी नौकरी भी दी जाए। सभी पत्रकार मित्रों ने इस प्रस्ताव को पूरा कराने के लिए संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ के राज्य इकाइयों के अध्यक्ष एवं अन्य सदस्यों को राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ राजा शूलपाणि सिंह तथा महासचिव जीतेन्द्र पाण्डेय द्वारा सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष हिमांशु राय, तमिलनाडु के अध्यक्ष सगाईराज, बिहार के अध्यक्ष नंद किशोर सिंह, झारखंड के अध्यक्ष डॉ अजय ओझा, राजस्थान के अध्यक्ष राकेश मीणा, राष्ट्रीय सचिव संतोष पाठक सहित पंजाब, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, उत्तराखंड ईकाई के राज्याध्यक्षों सहित दर्जनों पत्रकार साथियों को सम्मानित किया गया i कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में संघ के राष्ट्रीय महासचिव जीतेन्द्र पाण्डेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ राजा शूलपाणि सिंह, राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजय मल्होत्रा, राष्ट्रीय सचिव भानु प्रताप सिंह, पवन भारद्वाज, स्नेह चौरसिया, झारखंड स्टेट की पदाधिकारी संघमित्रा, दिल्ली अध्यक्ष नासिर खान, दिल्ली उपाध्यक्ष आशुतोष मणि त्रिपाठी, युवा और नवनियुक्त पदाधिकारी सतेंद्र सिंह, प्रत्यक्ष वर्मा ने कार्यक्रम को सफल बनाने में उल्लेखनीय और अनथक योगदान दिया। कार्यक्रम की सफलता के लिए ये लोग महीने भर पहले से लगातार सक्रिय रहे। कार्यक्रम के अंत में संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ राजा शूलपाणि सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

*KALYAN JEWELLERS | FLAT 25% OFF ON MAKING CHARGES ON ALL PRODUCTS | KALYAN SPECIAL GOLD RATE | JAUNPUR-Umarpur, Polytechnic Chauraha, Sadar, Beside Sankar Eye Hospital. Ph: 7522801233 | OPEN ON ALL DAYS | FOR MORE DETAILS CONTACT US ON TOLL FREE NUMBER: 1800 425 7333 | WWW.KALYANJEWELLERS.NET | FOLLOW US ON BUY ONLINE @ WWW.CANDERE.COM | FOR FRANCHISE ENQUIRIES WRITE TO FRANCHISEE. ENQUIRY@KALYANJEWELLERS.NET | T&C Apply. Limited peri period offer.  | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*GRAND OPENING OF RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur | Contact us - 7310100951, 7310100952, 7310100953 | #NayaSaveraNetwork*
Ad



*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें