NewDelhi News : फिर मिली पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया फोन, महिला गिरफ्तार | Naya Savera Network
नया सवेरा नेटवर्क
नई दिल्ली/मुंबई। एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी दी गई है। इस बार महाराष्ट्र की मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में किसी अज्ञात शख्स ने फोन कर प्रधानमंत्री को जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं मिली अपडेट के अनुसार मुंबई पुलिस ने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ धमकी भरा कॉल करने के आरोप में एक 34 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है।मामले पर मिली जानकारी के मुताबिक मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को PM मोदी को जान से मारने का धमकी भरा फोन आया है. फोन करने वाले ने शख्स ने कहा कि PM मोदी को जान से मारने का प्लान हो चुका है. सूत्रों के मुताबिक यह कॉल पुलिस कंट्रोल रूम को बीते बुधवार रात लगभग 9 बजे आया. अब पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और एक 34 वर्षीय महिला की गिरफ्तारी हुई है।
- प्रधानमंत्री की सुरक्षा पर एक दिन में कितना होता है खर्च ?