NewDelhi News : नौसेना की 'क्विज थिंक' का विजेता बना जयपुर का जयश्री पेरीवाल हाईस्कूल | Naya Savera Network

  • केरल की नौसेना अकादमी में भव्य समापन, नौसेना प्रमुख ने दी ट्रॉफी 

नया सवेरा नेटवर्क

नई दिल्ली। युवाओं की​ बौद्धिक क्षमता परखने के लिए भारतीय नौसेना ​की 'क्विज थिंक'​ का शानदार सफर केरल के एझिमाला स्थित भारतीय नौसेना अकादमी के सुरम्य नालंदा ब्लॉक में​ ग्रैंड फिनाले​ के साथ ख़त्म हो गया। जयपुर का जयश्री पेरीवाल हाई स्कूल इस प्रतिष्ठित थिंक ट्रॉफी के लिए हुई कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद विजेता बना, जबकि चेन्नई का बीवी भवन विद्याश्रम उपविजेता रहा। नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के​. त्रिपाठी​ ने विजेताओं, प्रतिभागियों को सम्मानित किया। 
नौसेना ने भारत की उन्नति और 'विकसित भारत' के दृष्टिकोण का उत्सव मनाते हुए 'क्विज थिंक'​ का सफ़र ​दो माह पूर्व शुरू किया था, जिसके लिए देश भर से 07 सितंबर तक पंजीकरण किये ​गए थे। यह एक मानसिक परीक्षा थी, क्योंकि इसमें भाग लेने वाली टीमों ने प्रश्नोत्तरी के एक रोमांचक सफर को तय किया, जिसने दर्शकों को लगातार बांधे रखा।​ फाइनल राउंड के लिए आठ ​टीमों ने क्वालीफाई ​किया, जिनमें डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर, अवधपुरी (उत्तर प्रदेश)​, एक्सेल पब्लिक स्कूल, मैसूर (कर्नाटक)​, मुश्तिफंड आर्यन, हायर सेकेंडरी स्कूल (गोवा)​, सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल, गोयल कैंपस, लखनऊ (उत्तर प्रदेश)​, दिल्ली पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश)​, कैम्ब्रिज कोर्ट हाई स्कूल (राजस्थान)​, जयश्री पेरीवाल हाई स्कूल (राजस्थान)​ और बीवी भवन राजली विद्याश्रम, चेन्नई (तमिलनाडु)​ थीं। 
एझिमाला स्थित भारतीय नौसेना अकादमी ​में 08 नवंबर को इस प्रतियोगिता ​का ग्रैंड फिनाले ​हुआ। स्कूली​ बच्चे, नौसेना​ कर्मी व उनके परिवार, पूर्व सैनिक, विशिष्ट अतिथि और भारतीय नौसेना अकादमी के प्रशिक्षु इस रोमांचक आयोजन ​का हिस्सा बने। जयपुर का जयश्री पेरीवाल हाई स्कूल इस प्रतिष्ठित ​'थिंक ट्रॉफी​' के लिए हुई कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद विजेता बना, जबकि चेन्नई का बीवी भवन विद्याश्रम उपविजेता रहा। नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के​. त्रिपाठी और नौसेना कल्याण एवं आरोग्य संघ (एनडब्ल्यूडब्ल्यूए) की अध्यक्ष शशि त्रिपाठी ने विजेताओं, प्रतिभागियों तथा इस आयोजन की सफलता में योगदान देने वाले विद्यालयों को सम्मानित किया। 
​नौसेना के अनुसार इस प्रतियोगिता ने भारत के प्रतिभाशाली युवाओं की असाधारण प्रतिभा को प्रदर्शित किया और बौद्धिक आदान-प्रदान तथा प्रतिस्पर्धा के लिए एक राष्ट्रीय मंच प्रदान किया। यह प्रतियोगिता एक प्रश्नोत्तरी से कहीं अधिक युवाओं तथा 'विकसित भारत' में भारतीय नौसेना के योगदान का प्रमाण है। जैसे-जैसे भारत विकास की ओर अपनी यात्रा जारी रखेगा, वैसे-वैसे थिंक जैसी पहल भविष्य का नेतृत्व करने वाले युवाओं के मस्तिष्क को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती ​रहेगी तथा ​नौसेना प्रतिस्पर्धा की भावना का बढ़ावा देने ​के लिए प्रेरित करेगी। 

*सेवा भारती जौनपुर, काशी प्रान्त द्वारा आयोजित | यमदग्नि ऋषि की पावन धरा जौनपुर में पहली बार अंर्तराष्ट्रीय राम कथा मर्मज्ञ | कथा व्यास पूज्य श्री प्रेमभूषण ज़ी महाराज | भव्य कलश यात्रा दिनांक - 09 नवम्बर शनिवार सुबह 10 बजे से गोपीघाट, केरारबीर, चहारसू, पालिटेक्निक बी. आर. पी. कॉलेज | कथा स्थल कथा- 10 नवम्बर रविवार से 16 नवम्बर शनिवार तक स्थान : बी.आर.पी. कॉलेज मैदान, जौनपुर | प्रायोजक- श्री ज्ञान प्रकाश सिंह | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Ad

*LIC HOUSING FINANCE LTD. Vinod Kumar Yadav Authorised HLA Jaunpur Mob. No. +91-8726292670, 8707026018 email. vinodyadav4jnp@gmail.com 4 Photo, Pan Card, Adhar Card, 3 Month Pay Slip, Letest 6 Month Bank Passbook, Form-16, Property Paper, Processing Fee+Service Tax Note All types of Loan Available  #NayaSaberaNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें