NewDelhi News: अमित शाह ने दिल्ली में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का किया अनावरण | Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को दिल्ली में सराय काले खां के पास बांसेरा पार्क में भगवान बिरसा मुंडा की 20 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। सराय काले खां आईएसबीटी बस स्टैंड के बाहर बड़े चौक को अब भगवान बिरसा मुंडा के नाम से जाना जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस मौके पर कहा, “आज भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती है और इस अवसर पर मैं भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापित करने के लिए दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना को बधाई देना चाहता हूं।” उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2021 में ही आज के दिन को 'जनजातीय गौरव दिवस' के रूप में मनाने की घोषणा की थी। बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर यह पूरा वर्ष 'आदिवासी गौरव दिवस' के रूप में मनाया जाएगा। 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आजादी के महानायकों में से एक भगवान बिरसा मुंडा ने अल्प आयु में ही अपनी पढ़ाई के साथ धर्मांतरण के खिलाफ आवाज उठाने का साहसिक कार्य किया। भगवान बिरसा मुंडा आदिवासियों के लिए अपनी मूल संस्कृति के तो उद्धारक बने ही साथ ही उन्होंने 25 वर्ष की अल्प आयु में देशवासियों को अपने कर्मों के माध्यम से यह बताया कि जीवन कैसा हो, किसके लिए हो और किस ध्येय के लिए समर्पित हो। शाह ने कहा कि जल, जंगल और जमीन ही आदिवासियों के लिए सब कुछ है। इस संस्कार को पुनर्जीवित करने और जनजातीय समाज में जागरूकता लाने का काम बिरसा मुंडा ने किया। भगवान बिरसा मुंडा के स्वतंत्रता और धर्मांतरण के खिलाफ चलाये गए आंदोलनों के लिए यह देश उनका सदैव आभारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने आदिवासी संस्कृति की रक्षा के अपना जीवन समर्पित कर दिया तो दूसरी ओर 25 वर्ष की आयु में उन्होंने मातृभूमि के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। यह देश उनके अद्वितीय त्याग को हमेशा याद करता रहेगा। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस मौके पर घोषणा की कि यहां आईएसबीटी बस स्टैंड के बाहर बड़े चौक को भगवान बिरसा मुंडा के नाम से जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि इस प्रतिमा और उस चौक का नाम देखकर न केवल दिल्ली के नागरिक बल्कि अंतरराष्ट्रीय बस स्टैंड पर आने वाले लोग भी निश्चित रूप से उनके जीवन से प्रेरित होंगे।


*सेवा भारती जौनपुर, काशी प्रान्त द्वारा आयोजित | यमदग्नि ऋषि की पावन धरा जौनपुर में पहली बार अंर्तराष्ट्रीय राम कथा मर्मज्ञ | कथा व्यास पूज्य श्री प्रेमभूषण ज़ी महाराज | भव्य कलश यात्रा दिनांक - 09 नवम्बर शनिवार सुबह 10 बजे से गोपीघाट, केरारबीर, चहारसू, पालिटेक्निक बी. आर. पी. कॉलेज | कथा स्थल कथा- 10 नवम्बर रविवार से 16 नवम्बर शनिवार तक स्थान : बी.आर.पी. कॉलेज मैदान, जौनपुर | प्रायोजक- श्री ज्ञान प्रकाश सिंह | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Ad

*LIC HOUSING FINANCE LTD. Vinod Kumar Yadav Authorised HLA Jaunpur Mob. No. +91-8726292670, 8707026018 email. vinodyadav4jnp@gmail.com 4 Photo, Pan Card, Adhar Card, 3 Month Pay Slip, Letest 6 Month Bank Passbook, Form-16, Property Paper, Processing Fee+Service Tax Note All types of Loan Available  #NayaSaberaNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें