Mumbai News : मतदान संपन्न होते ही अगली सरकार को लेकर अटकलों का बाजार गर्म | Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। आखिरकार महाराष्ट्र विधानसभा का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और मतदाताओं की जागरूकता ने चुनाव को पूरी तरह से सफल बनाया। मतदान संपन्न होते ही अगली सरकार को लेकर अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। शहरी इलाकों में जहां महायुति की लहर साफ़ देखी जा रही है, वहीं ग्रामीण इलाकों में महाविकास आघाड़ी जमकर फाइट करते नजर आ रही है। कुल मिलाकर महाविकास आघाड़ी का पलड़ा भारी दिखाई दे रहा है। परंतु अधिकांश लोगों का मानना है कि हरियाणा की तरह महाराष्ट्र में भी भाजपा महायुति की सरकार बनाने में सफल हो जायेगी। सूत्रों की माने तो भाजपा को सबसे बड़ा डर अजीत पवार को लेकर है। अगर उनके आमदार निर्णायक संख्या में विजई हुई तो वे भाजपा का खेल बिगाड़ सकते हैं। मुंबई में भाजपा महायुति के प्रत्याशियों को जिन विधानसभाओं से स्पष्ट जीत के संकेत मिल रहे हैं, उनमें कालीना से अमरजीत सिंह, बोरीवली से संजय उपाध्याय, विलेपार्ले से एड पराग अलवनी, बांद्रा पश्चिम से एडवोकेट आशीष शेलार, चारकोप से योगेश सागर, मागाठाणे से प्रकाश सुर्वे, अंधेरी पश्चिम से अमित साटम, घाटकोपर पूर्व से पराग शाह, घाटकोपर पश्चिम से राम कदम का समावेश है। अनेक सीटों पर जोरदार टक्कर मानी जा रही है। मुंबई से सटे मीरा भायंदर की बात करें तो यहां की दोनों सीटों पर महायुति की शानदार जीत मानी जा रही है। प्रताप सरनाईक तथा नरेंद्र मेहता विरोधियों पर भारी पड़ते दिख रहे हैं। वसई विधानसभा में स्नेहा नवीन दुबे पंडित की जीत भी पक्की मानी जा रही है। उत्तर भारतीयों ने इस बार भाजपा के पक्ष में जमकर मतदान किया। यही कारण है कि भाजपा खेमे में खुशी का माहौल दिखाई दे रहा है। उत्तर भारतीय लोकप्रिय नेता कृपाशंकर सिंह के अनुसार महाराष्ट्र में फिर पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा महायुति की सरकार बनने जा रही है। भाजपा उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी के अनुसार महाराष्ट्र की जनता के आशीर्वाद से एक बार फिर हम सरकार बनाने जा रहे हैं।


*KALYAN JEWELLERS | FLAT 25% OFF ON MAKING CHARGES ON ALL PRODUCTS | KALYAN SPECIAL GOLD RATE | JAUNPUR-Umarpur, Polytechnic Chauraha, Sadar, Beside Sankar Eye Hospital. Ph: 7522801233 | OPEN ON ALL DAYS | FOR MORE DETAILS CONTACT US ON TOLL FREE NUMBER: 1800 425 7333 | WWW.KALYANJEWELLERS.NET | FOLLOW US ON BUY ONLINE @ WWW.CANDERE.COM | FOR FRANCHISE ENQUIRIES WRITE TO FRANCHISEE. ENQUIRY@KALYANJEWELLERS.NET | T&C Apply. Limited peri period offer.  | #NayaSaveraNetwork*
Ad



*GRAND OPENING OF RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur | Contact us - 7310100951, 7310100952, 7310100953 | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें