#JaunpurNews : छठ पूजा घाट का किया बीडीओ ने किया निरीक्षण | #NayaSaveraNetwork
इजहार हुसैन @ नया सवेरा
जफराबाद, जौनपुर। विकास खण्ड अधिकारी सिरकोनी नीरज जायसवाल ने बुधवार को क्षेत्र के सई गोमती संगम स्थल पर स्थित राजेपुर रामेश्वरम घाट का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। खण्ड विकास अधिकारी श्री जायसवाल ने बताया कि घाट पर साफ-सफाई का काम लगभग हो चुका है। लोगों को बैठने के लिए लगाये गए बेंच को भी सही करवा दिया गया। नदी के उतरने के बाद जहां पर गहराई ज्यादा है वहां पर बल्ली लगवाकर बैरिकेटिंग करवाने का निर्देश दिया गया है। नदी की तरफ जाने वाले रास्ते को मिट्टी-गिट्टी डालकर सही करवाया जा रहा है।
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live
News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News

