#JaunpurNews : कबीरूद्दीनपुर में पीड़ित परिवार के घर पहुंचे आप का प्रतिनिधिमंडल | #NayaSaveraNetwork
बिपिन सैनी @ नया सवेरा
जौनपुर। आम आदमी पार्टी जौनपुर का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा थाना गौराबादशाहपुर ग्राम कबीरूद्दीनपुर अनुराग यादव की निर्मम हत्या के बाद उस पीड़ित परिवार के घर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को आश्वासन दिए की स्वर्गीय अनुराग यादव के कत्ल में जो भी अपराधी शामिल हैं उन सभी दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने में आम आदमी पार्टी आवाज उठाएगी और पीड़ित परिवार के साथ हमेशा खड़ी रहेगी। आम आदमी पार्टी जौनपुर का प्रतिनिधि मंडल जिला अध्यक्ष राम रतन विश्वकर्मा के नेतृत्व में आप पार्टी के विधि प्रकोष्ठ पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग मणि त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष विजय सिंह बागी, नगर नगर अध्यक्ष विनोद यादव, एडवोकेट संतोष विश्वकर्मा इत्यादि लोग पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उक्त जानकारी आम आदमी पार्टी जौनपुर के निवर्तमान जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी ने दिया।
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live
News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News