#JaunpurNews : समाचार पत्र विक्रेता की भैंस लाद ले गये पशु तस्कर | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

मीरगंज, जौनपुर। क्षेत्र के रामपुर खुर्द गांव में बुधवार रात पिकअप सवार पशु तस्कर 3 भैंस चुराकर लाद ले गये। बताते हैं कि रामपुर खुर्द गांव निवासी वंशराज गौतम का आवास भटहर से बंधवा बाजार जाने वाली सड़क पर है। दरवाजे के पास उनकी भैंस बंधी थी। बीती रात पिकअप सवार पशु तस्कर साधन सहकारी समिति के पास पिकअप खड़ी करके उनकी 3 भैंस उठा ले गये। रात में भैस न दिखने पर उन्होंने खोजना शुरू किया तो पिकअप के चक्के का निशान मिलने पर उनका शक गहरा गया। पशुपालक ने तुरंत डायल 112 पुलिस को सूचना दिया। मौके पर डायल 112 पुलिस तथा सुबह मीरगंज थाने की पुलिस पहुंच जांच में जुट गई। इसके पहले भी पिकअप सवार पशु तस्कर देवापुर के रघुराज प्रजापति की भैंस उठा रहे थे। जग जाने पर छोड़कर भाग गये। कुछ माह पहले भी अगहुआ गांव के दद्दू महाजन का भैंस उठाने का प्रयास किया तो जगने पर छोड़कर भाग गये थे। घटना के बाद भी मीरगंज पुलिस नींद से नहीं जागी है जिससे पिकअप सवार पशुतस्कर क्षेत्र में लगातार चोरी करने के घात में लगे रहते है। इसे लेकर क्षेत्र के पशुपालकों में पुलिस के प्रति नाराजगी देखा जा रहा है। पशु मालिक बंशराज का कहना है कि उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी थी। सुबह पुलिस आयी थी सीसीटीवी फुटेज खंगाली थी पर सफलता नहीं मिली। चोरी गई भैंसों की कीमत लगभग 2.5 लाख से ज्यादा बताया।



*सेवा भारती जौनपुर, काशी प्रान्त द्वारा आयोजित | यमदग्नि ऋषि की पावन धरा जौनपुर में पहली बार अंर्तराष्ट्रीय राम कथा मर्मज्ञ | कथा व्यास पूज्य श्री प्रेमभूषण ज़ी महाराज | भव्य कलश यात्रा दिनांक - 09 नवम्बर शनिवार सुबह 10 बजे से गोपीघाट, केरारबीर, चहारसू, पालिटेक्निक बी. आर. पी. कॉलेज | कथा स्थल कथा- 10 नवम्बर रविवार से 16 नवम्बर शनिवार तक स्थान : बी.आर.पी. कॉलेज मैदान, जौनपुर | प्रायोजक- श्री ज्ञान प्रकाश सिंह | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें