#JaunpurNews : गायत्री माता के जयकारे से गूंज उठा क्षेत्र | #NayaSaveraNetwork
- कलश यात्रा निकालकर शुरू किया गया गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा
नया सवेरा नेटवर्क
सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के दिव्य गायत्री मंदिर एवं गोसाई बीर बाबा धाम इंडियन पेट्रोल टंकी के पूरब सुजानगंज में पावन प्रज्ञा पुराण कथा एवं गायत्री महायज्ञ के प्रथम दिन गायत्री परिवार के आचार्यों द्वारा विधि-विधान से कलश पूजन कराकर गायत्री भक्तों एवं सरोज विधाशंकर ग्रूप आफ कालेज एवं महाविद्यालय के आचार्यों एवं छात्राओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। गायत्री शक्तिपीठ से प्रारम्भ होकर फरीदाबाद, श्री गौरीशंकर धाम, बालवरगंज, सुजानगंज बाजार होते हुये अन्त में श्री अम्बा जी धाम बसरही से पुनः गायत्री शक्तिपीठ पर आकर सम्पन्न हुई। कलश यात्रा के दौरान माता गायत्री के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। कलश यात्रा के दौरान माता के भक्तों ने जगह—जगह पुष्पवर्षा किया। प्रतिदिन 2 बजे से सायं 5 बजे तक शांतिकुंज हरिद्वार से पधारे युग ऋषि श्रीराम शर्मा आचार्य के प्रज्ञा पुत्री कंचन दीदी एवं उनके अन्य भाइयों द्वारा संगीतमयी कथा सुनायी जायेगी। यह कथा 6 से 10 नवम्बर तक चलेगा। इस अवसर पर विद्याशंकर तिवारी, सरोज तिवारी, डा. विद्यासागर त्रिपाठी, सुषमा त्रिपाठी, विजय तिवारी, अशोक तिवारी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News


