#JaunpurNews : प्रेम-प्रसंग के चक्कर में भतीजे ने कर दिया यह कांड, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ | #NayaSaveraNetwork



  • जौनपुर के रामपुर में चाचा की गोली मारकर हत्या, भतीजा गिरफ्तार

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के पचरुखी जमालपुर गांव में एक भतीजे ने प्रेम प्रसंग और चाचा को अनबन को लेकर दीवाली की रात को सोते समय उन्हें गोली मारकर हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दी। इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घटना के कुछ ही घंटों बाद पुलिस ने आरोपी को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। 

बताते हैं कि उक्त गांव निवासी रामजीत पटेल दीवाली की रात अपने मड़हे में पत्नी के साथ सोए हुए थे। रात को लगभग 3 बजे पत्नी उठकर 50 मीटर की दूरी पर अपने पुश्तैनी घर पर चली जाती है। इसी समय का फायदा उठाते हुए भतीजे विनोद पटेल पुत्र इंद्रजीत पटेल ने चाचा को गोली मार दी। जब पत्नी ने वापस आकर देखा तो रामजीत खून से लथपथ पड़े थे। इसके बाद पत्नी घबरा गईं और दौड़कर फिर घर वापस गईं और सभी परिजनों को लेकर आयी। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। 

पुलिस ने रामजीत को एम्बुलेंस के जरिए रामपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर सूचना पर एसपी जौनपुर डॉ. अजय पाल शर्मा भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहा तो परिजनों में हल्की नोंक झोंक भी हो गई। हालांकि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया था लेकिन पुलिस की तफ्तीश में भतीजा विनोद ही कातिल निकला। 

एसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि विनोद की अपने चाचा से कई बातों को लेकर अनबन थी। इसी को लेकर वह अपने चाचा को मारने की फिराक में था और इसलिए असलहा खरीदकर उसने रात में चाचा के ऊपर फायर किया। विनोद ने अपना जुर्म स्वीकार किया है। विनोद ने बताया है कि प्रेम प्रसंग का भी मामला था। फिलहाल मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


*सेवा भारती जौनपुर, काशी प्रान्त द्वारा आयोजित | यमदग्नि ऋषि की पावन धरा जौनपुर में पहली बार अंर्तराष्ट्रीय राम कथा मर्मज्ञ | कथा व्यास पूज्य श्री प्रेमभूषण ज़ी महाराज | भव्य कलश यात्रा दिनांक - 09 नवम्बर शनिवार सुबह 10 बजे से गोपीघाट, केरारबीर, चहारसू, पालिटेक्निक बी. आर. पी. कॉलेज | कथा स्थल कथा- 10 नवम्बर रविवार से 16 नवम्बर शनिवार तक स्थान : बी.आर.पी. कॉलेज मैदान, जौनपुर | प्रायोजक- श्री ज्ञान प्रकाश सिंह | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें