Jaunpur News : सेवानिवृत्त प्राथमिक शिक्षक कल्याण परिषद के प्रदेश अध्यक्ष बने सत्यदेव सिंह | Naya Savera Network
जौनपुर। बदलापुर तहसील के शिक्षकों के लिए आज का दिन अत्यंत उत्साह पूर्ण रहा। बदलापुर खुर्द निवासी राज्यपाल पुरस्कृत सेवानिवृत्त शिक्षक सत्यदेव सिंह एक बार फिर उत्तर प्रदेशीय सेवानिवृत प्राथमिक शिक्षक कल्याण परिषद के प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित हुए। दोबारा प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने पर आज बदलापुर में प्राथमिक शिक्षकों द्वारा उनका भव्य सम्मान किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष उमेश मिश्र, मंत्री रायसाहब यादव, पूर्व अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह, चंद्र प्रकाश विनोद यादव, प्रदेश मीडिया प्रभारी सच्चिदानंद तिवारी, अभिषेक तिवारी, गौरव यादव, सच्चिदानंद यादव, सेवानिवृत शिक्षक राधेरमण शुक्ला, एआरपी महाराजगंज, सत्यनारायण , सेवानिवृत्त ब्लॉक अध्यक्ष रामसकल यादव, लक्ष्मी शंकर यादव , प्रवक्ता हृदय प्रकाश तिवारी , पंकज मौर्य समेत अनेक शिक्षक उपस्थित रहे। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष तथा प्रदेश महामंत्री अनिल यादव, और जिला उपाध्यक्ष प्रमोद यादव ने भी सत्यदेव सिंह को बधाई देते हुए शुभकामनाएं व्यक्त की है।
Tags:
#DailyNews
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News