Jaunpur News : डीजे संचालक उड़ा रहे कोर्ट के आदेश की धज्जी | Naya Savera Network

  • बारात में शहर में आधी रात तक बज रहे डीजे

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। सुप्रीम कोर्ट ने रात 10 बजे के बाद डीजे बजाने पर पाबंदी लगाई है। इसके बावजूद शहर में आधी रात तक शादी समारोह में डीजे पर अश्लील गाने बजने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दिन-भर की भागदौड़ के बाद कोई भी शख्स रात में राहत की नींद चाहता है, लेकिन शादियों के इस सीजन में लोगों को चैन की नींद पाने के लिए आधी रात तक जागना पड़ रहा है।

इसकी वजह शादी समारोहों में देर रात तक बजने वाले डीजे हैं। डीजे के शोर से न केवल बुजुर्गों को परेशानी हो रही है, बल्कि बच्चों के लिए पढ़ाई करना भी मुश्किल हो गया है।

प्रतिबंध के बावजूद रात में बज रहे डीजे लोगों को सोने नहीं देते। नींद पूरी न हो पाने की वजह से उनका अगले दिन का शेड्यूल बिगड़ रहा है। ऊंची आवाज वाले डीजे के कारण दिल के मरीजों समेत दूसरे रोगों के पीड़ितों को ज्यादा समस्या हो रही है। डीजे वाले बाबू सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। रात 10 बजे के बाद भी तेज आवाज में डीजे बजाने की शिकायतों के बावजूद पुलिस इन्हें बंद नहीं करवा पा रही है। अगर कुछ डीजे संचालकों पर पुलिस कार्रवाई कर देती तो बाकी डीजे संचालक सुधर जाते।

*GRAND OPENING OF RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur | Contact us - 7310100951, 7310100952, 7310100953 | #NayaSaveraNetwork*
Ad



*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें