Jaunpur News : किसान गोष्ठी में किसानों को किया गया जागरूक | Naya Savera Network

Jaunpur News : किसान गोष्ठी में किसानों को किया गया जागरूक | Naya Savera Network


बीके सिंह

सिरकोनी, जौनपुर। सिरकोनी ब्लॉक पर सोमवार को जिला कृषि विभाग ने किसान गोष्ठी का आयोजन किया जहां किसानों को अहम जानकारियां दी गयीं। कार्यक्रम में बोलते हुए डिप्टी पीडी रमेश यादव ने बताया कि किसान अपनी फसल की पैदावार को बढ़ाने के लिए कृषि वैज्ञानिकों की बात पर चले। कब सिंचाई करनी है? कब खाद देना है? कब किस दवा का छिड़काव करना है? यह जानकारी होने से पैदावार बढ़ेगी। साथ ही फसल निरोग रहेगी। किसानों से जैविक खाद के फायदे को बताया। उन्होंने किसानों को प्रकृतिक खेती, वर्मी कम्पोस्ट खाद के उपयोग व फायदे को बताया। साथ ही कहा कि जैविक खाद से खेती करने वाले किसान के खेत की मिट्टी की उर्वरा शक्ति धीरे धीरे काफी अच्छी हो जाती है।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए ब्लॉक प्रमुख वंशराज सिंह ने कहा कि सरकार की मंशा है कि किसान अब आधुनिक खेती करके अपनी उपज को बढ़ाये जिससे उसे फायदा हो सके। विशिष्ट अतिथि बीडीओ नीरज जायसवाल ने कहा कि ब्लॉक स्तर पर इस तरह के कार्यक्रम से किसानों को लाभ मिलता है। उन्हें सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी भी हो जाती है। एडीओ एजी आशीष त्रिपाठी ने किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी। साथ ही किस मिट्टी में किस बीज को बोने का लाभ ज्यादा है सहित अन्य जानकारी दी गयी। इस अवसर पर विषयवस्तु विशेषज्ञ शिवानंद मौर्या, मुन्ना सिंह आदि ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन एडीओ आईएसबी रामजी सिंह ने किया।
तेज डायग्नोस्टिक सेंटर | नईगंज तिराहा, कुमार पेट्रोल पम्प के सामने, जौनपुर | मो. 7388463806
Ad



*KALYAN JEWELLERS | FLAT 25% OFF ON MAKING CHARGES ON ALL PRODUCTS | KALYAN SPECIAL GOLD RATE | JAUNPUR-Umarpur, Polytechnic Chauraha, Sadar, Beside Sankar Eye Hospital. Ph: 7522801233 | OPEN ON ALL DAYS | FOR MORE DETAILS CONTACT US ON TOLL FREE NUMBER: 1800 425 7333 | WWW.KALYANJEWELLERS.NET | FOLLOW US ON BUY ONLINE @ WWW.CANDERE.COM | FOR FRANCHISE ENQUIRIES WRITE TO FRANCHISEE. ENQUIRY@KALYANJEWELLERS.NET | T&C Apply. Limited peri period offer.  | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें