Jaunpur News : बिरसा मुंडा समाज के लिए प्रेरणास्रोत | Naya Savera Network

  • हर्षोल्लास के साथ मनाई गई बिरसा मुंडा की जयंती

नया सवेरा नेटवर्क

खेतासराय, जौनपुर। आदिवासी समुदाय के प्रतीक और स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। क्षेत्र के बादशाही तालाब मनेछा में वनवासी समाज के जिलाध्यक्ष सुखराम के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि भारतीय समाज आदिवासी मुसहर समाज के अध्यक्ष वीरसेन ने बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कहा कि बिरसा मुंडा न केवल आदिवासी समाज के लिए प्रेरणा थे, बल्कि उन्होंने पूरे देश को अपनी स्वतंत्रता और न्याय के लिए संघर्ष करना सिखाया। हम सभी भील एवं मुसहर समुदाय के व्यक्तियों को अपने हक की लड़ाई के लिए मुसहर संघ को मजबूत बनाना होगा एवं अपने समुदाय में जो लोग अशिक्षित है उन्हें शिक्षित करना होगा, तभी हम लोग समाज  की लड़ाई लड़ सकते है। भगवान बिरसा मुंडा ने समाज के लिए बहुत संघर्ष किया था आज हम लोग उतना संघर्ष करेंगे तभी समाज में को कम  है उसे दूर किया जा सकता है और उनके द्वारा बनाये हुए रास्ते पर चले तभी समाज मजबूत होगा।
वनवासी समाज के महासचिव अशोक वनवासी ने कहा कि हमारे समाज की स्थिति बहुत दयनीय है, उनका जीवकोपार्जन ईंट, भट्ठों से हो रहा है उनके पास रहने के लिए जमीन नहीं है और न ही घर न ही कोई रोजगार है। हमें अपने समाज को जागरूक करना है। राष्ट्रीय स्तर पर बिरसा मुंडा जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया गया। इस दिन को आदिवासी संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित करने के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है। बिरसा मुंडा के योगदान को याद करते हुए लोगों ने उनकी शिक्षाओं को अपनाने और उनके दिखाए मार्ग पर चलने की प्रतिज्ञा ली। इस मौके पर मुसहर संघ के जिला सलाहकार फिरतू वनवासी, जिला कोषाध्यक्ष गायली देवी जिला, अध्यक्ष रघुनाथ वनवासी आजमगढ़, सोमाक वनवासी मार्टिनगंज आजमगढ़, रामजीत, सिकन्दर, मन्ता, ऊषा देवी, रेखा देवी, कल्पा देवी आदि उपस्थित रहे। संचालन ब्लाक अध्यक्ष शाहगंज जितेंद्र ऊर्फ दारा वनवासी ने किया है।

*LIC HOUSING FINANCE LTD. Vinod Kumar Yadav Authorised HLA Jaunpur Mob. No. +91-8726292670, 8707026018 email. vinodyadav4jnp@gmail.com 4 Photo, Pan Card, Adhar Card, 3 Month Pay Slip, Letest 6 Month Bank Passbook, Form-16, Property Paper, Processing Fee+Service Tax Note All types of Loan Available  #NayaSaberaNetwork*
Ad

तेज डायग्नोस्टिक सेंटर | नईगंज तिराहा, कुमार पेट्रोल पम्प के सामने, जौनपुर | मो. 7388463806
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें