Jaunpur News : विद्यालय से टैबलेट चुराने वाला गिरफ्तार | Naya Savera Network

राकेश शर्मा

खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के पाराकमाल गांव के प्राथमिक विद्यालय से चोरी गए टैबलेट के साथ चोर को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेजा। जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक जौनपुर के द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे हैं अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष रामाश्रय राय के नेतृत्व में उप निरीक्षक भोलानाथ सिंह थाना खेतासराय ने पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 144/2024 का सफल अनावरण करते हुए प्राथमिक विद्यालय पाराकमाल से चोरी गए टैबलेट के साथ अभियुक्त अब्दुल रहमान पुत्र फैजान अहमद निवासी पाराकमाल उम्र तकरीबन 22 वर्ष को मुखबिर खास की सूचना पर गोरारी रेलवे फाटक से गिरफ्तार कर चोरी गए टैबलेट को बरामद किया। नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष रामाश्रय राय, उप निरीक्षक भोलानाथ सिंह, हेड कांस्टेबल शिव गोविंद यादव, हेड कांस्टेबल त्रिगुण थाना खेतासराय मौजूद रहे।


  • खेल से बच्चों का होता है शारीरिक व मानसिक विकास: निसार

  • स्मृति चिन्ह देकर बच्चों का बढ़ाया गया हौसला
खेतासराय, जौनपुर। साझी सोच प्रोग्राम के तहत आओ खेल-खेलें कार्यक्रम का आयोजन आज़ाद शिक्षा केंद्र परियोजना कार्यालय में संपन्न हुआ। इस खेल में नगर पंचायत के पांच वार्ड व यूनुसपुर के युवाओं ने प्रतिभाग किया आओ खेल-खेल कार्यक्रम में विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें रिंगटोन में दीप शिखा प्रथम अनुपम द्वितीया व साक्षी तृतीय स्थान प्राप्त किया। कुर्सी दौड़ में श्रेया प्रथम ऋतु द्वितीय उजाला तृतीय स्थान प्राप्त किया गुब्बारा खेल में सिया प्रथम अनिजा द्वितीय व शेया तृतीय स्थान प्राप्त किया। गिलास खेल में दिव्यांश प्रथम दीप शिखा द्वितीय व दर्शिका तृतीय स्थान प्राप्त किया इन सभी बच्चों को मोमेंटो देकर प्रोत्साहित किया गया। संस्था प्रमुख निसार अहमद खान ने खेल के बारे में संबोधित करते हुए बताया कि खेल से बच्चों का मानसिक शारीरिक विकास होता है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मनोज कुमार, ज्योतिका श्रीवास्तव, शिल्पा प्रजापति, वीरसेन प्रताप ने अपना योगदान दिया। अंत में सुफियान अहमद ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें