Jaunpur News : कृष्ण-सुदामा के मैत्री प्रेम की कथा सुन छलक पड़ी आंखें | Naya Savera Network



नया सवेरा नेटवर्क

खुटहन, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सरौली गांव के भैयाराम पुरवा में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के अंतिम दिन श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए काशी से पधारे आचार्य अजय जी महाराज ने कहा कि जीवन में सच्चा मित्र आइने की तरह होता हे जो हमेशा अपने साथी को कुमार्ग से दूर सद्मार्ग की तरफ ले जाता है। तीनों लोकों के स्वामी स्वयं भगवान ने सखा सुदामा का पांव पखार इसे साबित कर दिखाया है। महराज के मुखारविंद से कथा सुन श्रोताओं की आंखें नम हो गई। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण और गोपियों की रासलीला के आध्यात्मिक तत्व का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान से सम्बन्ध स्थापित कर लेना ही मनुष्य का परम लक्ष्य और उद्देश्य होना चाहिए। श्रीकृष्ण रासलीला का मूल तत्व प्रेमाभक्ति के द्वारा भगवान में लीन होना बताया। इस अवसर पर राजमणि शुक्ला, इंद्रभान शुक्ला, वीरेंद्र मिश्रा, शिवशंकर मिश्रा, गुड्डू मिश्रा, पंकज मिश्रा, दिनेश मिश्रा, विजय प्रताप, सत्यम मंचला, श्री कृष्णा पांडे, सुनील चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे।


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें