Jaunpur News : मनरेगा में भ्रष्टाचार पर रिकवरी के साथ होगी कड़ी कार्रवाई | Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में जनपद के सभी विकासखंडो में मनरेगा के अंतर्गत 10 सबसे अधिक व्यय करने वाली ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव, खंड विकास अधिकारियों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में हुई। 


 जिलाधिकारी ने कहा कि मनरेगा के तहत कराए जा रहे कार्यों की गुणवत्ता अच्छी हो। जो भी कार्य कराए जाए, जनोपयोगी होना चाहिए। उन्होने निर्देशित किया कि मनरेगा के अंतर्गत कराए जा रहे कार्यों में भ्रष्टाचार की शिकायत पाए जाने पर रिकवरी के साथ ही कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस दौरान उन्होंने ग्राम प्रधानों से मनरेगा के अंतर्गत कराए गए कार्यों के संबंध में जानकारी ली।  सभी ग्राम प्रधानों और सचिवों को निर्देशित किया कि गौ आश्रय स्थलों में गोवंशो को हरा चारा और ठंड से बचाव के सभी आवश्यक उपाय सुनिश्चित कर लिए जाएं। पौधरोपण एक सतत प्रक्रिया है गो आश्रय स्थल में अच्छी गुणवत्ता के पौधे लगाए जाएं। जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधानों से कहा कि सभी अपने अपने ग्राम पंचायत में पात्र व्यक्तियों को पेंशन और आयुष्मान कार्ड का लाभ दिलवाने में सहयोग प्रदान करें और मृतक के उत्तराधिकार का नाम 15 दिन के भीतर लेखपाल दर्ज नहीं कर रहा है तो उसकी सूची उपलब्ध कराए। जल जीवन में रेस्टोरेशन की प्रक्रिया के संबंध में लिखित रूप में अपना फीडबैक प्रदान करें। इसके साथ ही पराली जलाने वालों पर कार्रवाई करने और पराली दान करने का अभियान शुरू करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट इशिता किशोर, डीसी मनरेगा सुशील त्रिपाठी, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी (मनरेगा) मोहम्मद निजामुद्दीन सहित समस्त खंड विकास अधिकारी सचिव एवं ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।

*सेवा भारती जौनपुर, काशी प्रान्त द्वारा आयोजित | यमदग्नि ऋषि की पावन धरा जौनपुर में पहली बार अंर्तराष्ट्रीय राम कथा मर्मज्ञ | कथा व्यास पूज्य श्री प्रेमभूषण ज़ी महाराज | भव्य कलश यात्रा दिनांक - 09 नवम्बर शनिवार सुबह 10 बजे से गोपीघाट, केरारबीर, चहारसू, पालिटेक्निक बी. आर. पी. कॉलेज | कथा स्थल कथा- 10 नवम्बर रविवार से 16 नवम्बर शनिवार तक स्थान : बी.आर.पी. कॉलेज मैदान, जौनपुर | प्रायोजक- श्री ज्ञान प्रकाश सिंह | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें