Jaunpur News : संयुक्त श्रीमाली महासभा पदाधिकारियों का सम्मान समारोह | Naya Savera Network
बिपिन सैनी @ नया सवेरा
जौनपुर। पचहटिया, प्रसाद इंजीनियरिंग कॉलेज के पास स्थित मां शीतला पैलेस में रविवार की शाम संयुक्त श्रीमाली महासभा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद के सभी नए पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर पद पत्रक दिया गया।
इस कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक , संयुक्त श्रीमाली महासभा,राष्ट्रीय सचिव अपना दल के पप्पू श्रीमाली , व मुख्य संरक्षक ओम नारायण श्रीमाली, छोटेलाल श्रीमाली संयुक्त श्रीमाली महासभा, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मां शीतला माता रानी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। संयुक्त श्रीमाली महासभा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के बैनर तले पूर्वांचल के जिलों से श्रीमाली समाज के सभी स्वजातीय बंधु मौजूद रहे। मंच पर उपस्थित छोटेलाल श्रीमाली, आचार्य रामलोचन श्रीमाली, रामकुमार श्रीमाली, पप्पू श्रीमाली, अमरदेव श्रीमाली, राजेश श्रीमाली, अशोक श्रीमाली, रमेश मधुकर,संतोष सैनी, राजेश सैनी ने सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर व पत्रक देकर सम्मानित किया।
संयुक्त श्रीमाली महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष छोटेलाल श्रीमाली ने कहा कि संयुक्त श्रीमाली महासभा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सभी सदस्य अपनी जिम्मेदारी से संगठन को मजबूत बनायें। सभी स्वजातीय बंधुओं एकजुट होकर संगठन को आगे बढ़ाते हुए एक साथ बढ़ें।
आगामी होने वाले कार्यक्रम सावित्रीबाई फुले का जन्म 3 जनवरी व मार्च महीने में संयुक्त श्रीमाली महासभा के बैनर तले सामूहिक विवाह स्वजातीय परिवार के बहन बेटियों के विवाह कन्यादान के बारे स्वजातीय बंधुओ के साथ चर्चा की गई। इस अवसर पर संतोष श्रीमाली,, सुरेन्द्र श्रीमाली, रवि श्रीमाली, दिनेश मधुकर,प्रमेश श्रीमाली, पुजारी, शिवा श्रीमाली, संजय श्रीमाली आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन राज सैनी, रामचन्द्र श्रीमाली, ने किया।आए हुए सभी स्वजातीय बंधुओ का स्वागत सम्मान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमरदेव श्रीमाली ने किया।
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live
News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News