Jaunpur News : भीम आर्मी ने नगर में निकाली जनजागृति पदयात्रा | Naya Savera Network


जौनपुर। 75वें संविधान दिवस पर भीम आर्मी जौनपुर यूनिट द्वारा संविधान जनजागृति पदयात्रा निकाली गयी जो भंडारी रेलवे स्टेशन से शुरू होकर नगर भ्रमण करते हुये अम्बेडकर तिराहे पर पहुंचकर समाप्त हुई। पदयात्रा की शुरूआत में भीम आर्मी के अध्यक्ष एडवोकेट विजय यादव ने समस्त पदाधिकारियों एवं भीम साथियों से अनुशासन में रहकर यात्रा सम्पन्न कराने की बात कही। यात्रा में मंडल अध्यक्ष डॉ एके गौतम, पूर्व जिला संयोजक जितेंद्र भारती, कोषाध्यक्ष महेंद्र प्रताप चौधरी, विधि सलाहकार एडवोकेट अमरजीत गौतम, मंडल उपाध्यक्ष/जिला प्रभारी अनिल पाल, मण्डल सचिव बसराज गौतम, अल्पसंख्यक मोर्चा के शमीम अंसारी, मो फैज, केराकत के रोशन भारती, मुंगराबादशाहपुर के डॉ केपी गौतम, ओम प्रकाश, मछलीशहर तहसील संयोजक अजय आजाद, जिला मीडिया प्रभारी देव प्रकाश, आनंद कुमार, मंडल मीडिया प्रभारी संदीप गौतम, मंडल उपाध्यक्ष मुंगरा अरविंद रावण सहित तमाम लोग शामिल रहे। अन्त में मण्डल अध्यक्ष डॉ एके गौतम एवं जिला संयोजक एडीसी विजय प्रताप यादव ने जिया लाल प्रजापति को बुकें देकर सम्मानित किया।

*LIC HOUSING FINANCE LTD. Vinod Kumar Yadav Authorised HLA Jaunpur Mob. No. +91-8726292670, 8707026018 email. vinodyadav4jnp@gmail.com 4 Photo, Pan Card, Adhar Card, 3 Month Pay Slip, Letest 6 Month Bank Passbook, Form-16, Property Paper, Processing Fee+Service Tax Note All types of Loan Available  #NayaSaberaNetwork*
Ad

तेज डायग्नोस्टिक सेंटर | नईगंज तिराहा, कुमार पेट्रोल पम्प के सामने, जौनपुर | मो. 7388463806
Ad




नया सबेरा का चैनल JOIN करें