Jaunpur News : भाजपा के जिला मंत्री अवधेश यादव की मां का निधन | Naya Savera Network
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री शाहपुर सानी निवासी अवधेश यादव की मां श्रीमती सुरसत्ती देवी (उम्र 90 वर्ष) का आज लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे अत्यंत धार्मिक प्रवृत्ति की परोपकारी महिला थी। उनके निधन की खबर सुनते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वह अपने पीछे तीन पुत्र, तीन पुत्रियां, सात पौत्र से भरा पूरा परिवार छोड़ गई। शाम को गोमती नदी के किनारे उनकी अंत्येष्टि की गई। इस अवसर पर सैकड़ो लोग उपस्थित रहे। महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री तथा जौनपुर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी रहे कृपाशंकर सिंह, जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह, भाजपा विधायक रमेश मिश्रा, हर्षू पाठक, पत्रकार सुभाष पांडे, एडवोकेट हीरालाल यादव, ग्राम प्रधान चंद्रशेखर यादव, पत्रकार शिवपूजन पांडे, पत्रकार प्रमोद पांडे, पत्रकार लक्ष्मी नारायण यादव, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष प्रमोद यादव,पूर्व प्रधान लालबहादुर यादव, कोटेदार धर्मराज यादव पूर्व प्रधान सिकन्दर यादव, शिवशंकर सिंह, सुभाष सिंह ,सुनील सिंह, हृदय सिंह समेत अनेक लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है।
![]() |
Ad |