BREAKING

Jaunpur News : राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्रक | Naya Savera Network

  • डीएम-एसपी सहित अन्य सरकारी जगहों पर समस्याओं का निस्तारण तत्काल हो: विनय जायसवाल

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश सचिव/जिलाध्यक्ष विनय जायसवाल ने जिला प्रशासन के माध्यम से सूबे के मुख्यमंत्री को पत्रक भेजा। जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में मौजूद प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुये श्री जायसवाल ने मांग किया उत्तर प्रदेश के किसी भी डीएम, एसपी, एसडीएम ऑफिस, चौकी और थानों में अगर कोई भी फरियादी अपनी शिकायत लेकर पहुंचता है तो उनकी समस्याओं का तुरंत निराकरण किया जाय जिससे भविष्य में कोई भी घटना घटित न हो और शासन-प्रशासन के ऊपर विश्वास बना रहे। जैसे अभी हाल ही में जौनपुर के गौरादशाहपुर थाना क्षेत्र के कबीरूद्दीनपुर गांव में 16 वर्षीय उदीयमान ताइक्वांडो खिलाड़ी अनुराग यादव उर्फ (छोटू) की उसके पड़ोसियों ने चार दशक पुराने भूमि विवाद को लेकर तलवार से सिर काटकर नृशंस हत्या कर दिया है। यह हत्या गांव में तैस और भय का माहौल बन गयी है। इस उदीयमान ताइक्वांडो खिलाड़ी की हत्या ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। मृतक के परिवार ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके द्वारा की गयी शिकायतों को अनसुना कर रही थी और आरोपितों को संरक्षण दे रही थी।

इस संबंध में मृतक की बहन ने तमंचा लहराने का वीडियो पुलिस को सौंपा था। इसके बावजूद पुलिस ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया, इसलिये शासन-प्रशासन को चुस्त एवं दुरुस्त बनाया जाय किसी भी प्रकार की कोई घटना घटित न हो और शासन-प्रशासन पर विश्वास बना रहे| ज्ञापन देने वालों में मनीष सिंह, मोती लाल सोनी, विजय नाथ पाण्डेय, अंकित मौर्य, चन्द्रेश जायसवाल, अनिल वर्मा, आशीष साहू, संतोष शर्मा, गौरव सिंह, राजेश यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

*सेवा भारती जौनपुर, काशी प्रान्त द्वारा आयोजित | यमदग्नि ऋषि की पावन धरा जौनपुर में पहली बार अंर्तराष्ट्रीय राम कथा मर्मज्ञ | कथा व्यास पूज्य श्री प्रेमभूषण ज़ी महाराज | भव्य कलश यात्रा दिनांक - 09 नवम्बर शनिवार सुबह 10 बजे से गोपीघाट, केरारबीर, चहारसू, पालिटेक्निक बी. आर. पी. कॉलेज | कथा स्थल कथा- 10 नवम्बर रविवार से 16 नवम्बर शनिवार तक स्थान : बी.आर.पी. कॉलेज मैदान, जौनपुर | प्रायोजक- श्री ज्ञान प्रकाश सिंह | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Ad




नया सबेरा का चैनल JOIN करें