Jaunpur News : झोलाछाप डॉक्टर पर युवती से शारीरिक शोषण का आरोप | Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

थानागद्दी, जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक झोलाछाप डॉक्टर पर एक युवती ने शादी का झांसा देकर कई महीनों से उसके साथ शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस किसी भी जानकारी से इनकार कर रही है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक झोलाछाप डॉक्टर प्रैक्टिस करता है। उसकी क्लीनिक पर आने वाली गांव की ही एक लड़की से उसके संबंध हो गया। डॉक्टर युवती से शादी का झांसा देकर कई महीने से उसके साथ शारीरिक शोषण करता रहा। जब युवती ने उससे शादी करने की बात कही तो वह शादी की बात से इनकार करने लगा। युवती द्वारा दो दिन पहले कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। इस मामले में केराकत कोतवाल अवनीश कुमार राय का कहना है कि मामले की जानकारी है, लेकिन अभी तक पीड़ित द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई है।


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें