BREAKING

Jaunpur News : अन्याय पर विजय प्राप्त करना ही कृष्णावतार का उद्देश्य | Naya Savera Network

सुजानगंज, जौनपुर। भगवान श्रीकृष्ण सदैव अन्याय और अधर्म के खिलाफ लड़ते रहे जो सत्य और धर्म के राह पर चला भगवान ने उसका सदैव साथ दिया इसलिए यदि ईश्वर के कृपापात्र बनना है तो सदैव धर्म और सत्य के पथ पर चलना चाहिए। यह बातें प्रेम का पूरा गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन स्वामी राघवेंद्राचार्य जी महराज ने श्रोताओं को संबोधित करते हुए कही। कथा में श्री कृष्ण का जैसे ही जन्म हुआ महिलाएं नृत्य करने लगी। खिलौने, पुष्प आदि लुटाकर श्रोता सोहर पर झूम उठे। श्री कृष्ण के बाल लीला का वर्णन करते हुए महराज जी ने कहा कि श्री कृष्ण का अवतार इसीलिए हुआ था ताकि अधर्म और अन्याय को खत्म किया जा सके। जब जब धर्म की हानि होती है तब प्रभु किसी न किसी रूप में इस धरा पर जन्म अवश्य लेते हैं। अन्याय और झूठ का घड़ा एक न एक दिन फूटता जरूर है इसलिए सत्य और धर्म के पक्ष में ही सदैव खड़ा होना चाहिए। मुख्य यजमान विमला देवी एवं प्रेमधारी तिवारी रहे। संतोष तिवारी, मनोज तिवारी, निखिल मिश्र, संतोष दुबे समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Ad




नया सबेरा का चैनल JOIN करें