Jaunpur News : पुत्र वियोग में प्राण त्यागते महाराज दशरथ को देख भर आई आंखें | Naya Savera Network
शिवशंकर दुबे @ नया सवेरा
खुटहन, जौनपुर। आदर्श रामलीला समिति बीरी के पात्रों के द्वारा शनिवार की रात राम वन गमन का बेहतरीन मंचन किया गया। पुत्र वियोग में तड़प तड़प कर प्राण देते महाराज दशरथ को देख दर्शको की आंखें भर आईं।
भगवान राम के राज्याभिषेक की अयोध्यावासी खुशी मना ही रहे थे कि ग्रहण लग गया। महारानी कैकेई के द्वारा महाराज से दो वरदान मांगे गए। पहला भरत राज्य तथा दूसरा श्रीराम के वनवास का मांगा है। राम वन को जा रहे हैं, महाराज कोप भवन में मुर्छित पड़े हैं। यह सुनते ही पूरी प्रजा ब्याकुल हो उठी। उधर महाराज दशरथ मुर्छित अवस्था में रह रह कर पुत्र राम, पुत्र राम कहते हुए प्राण त्याग दिए। जिसे देख दर्शक भी अपनी आंखों से आंसू नहीं रोक सके।
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live
News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News