Jaunpur News : अद्भुत, अलौकिक, अकल्पनीय... 51 हज़ार दीपों की जगमगा उठा चौकियां धाम | Naya Savera Network

विपिन श्रीमाली @ नया सवेरा 

जौनपुर। शीतला चौकियां धाम में कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि में बड़े ही धूमधाम से देव दीपावली महोत्सव का आयोजन किया गया। मन्दिर के पवित्र कुण्ड को रंग-बिरंगे फूलों, आकर्षण झालर लाइट से सजाया गया था। पौराणिक कथाओं के अनुसार दीपावली के 15 दिन बाद यानी कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है। कहा जाता है कि देव दीपावली मनाने के लिए देवता भी पृथ्वी पर आते हैं। यह पर्व मुख्य रूप से भगवान शिव और देवी पार्वती के सम्मान में मनाया जाता है। 



इस दिन मान्यता के अनुसार भगवान शिव ने त्रिपुरासुर का वध किया था इसलिए यह दिन विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। आज के दिन घाट, सरोवर, कुण्ड में दीपदान करने से अश्वमेध यज्ञ के बराबर फल की प्राप्ति होती है। इसी क्रम में शीतला चौकियां धाम में मां शीतला माता रानी जी का भव्य श्रृंगार कर मध्यान्ह आरती पूजन किया गया। 




शाम होते ही डीएम डॉ. दिनेश चंद्र, एसएसपी/डीआईजी डॉ. अजय पाल शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए अलौकिक झांकी प्रस्तुत किया गया। रंग-बिरंगे, फूलों, आकर्षण, झालर, लाइट, दीपक, रंगोली से सजे मंदिर, पवित्र कुण्ड में मानों ऐसा लग रहा था आकाश के तारे जमीं पर उतर आए हैं। देर रात तक जागरण झांकी कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर उपस्थित  आयोजनकर्ता, अध्यक्ष महंत विनय त्रिपाठी, अतुल्य वेलफेयर की संचालिका उर्वशी सिंह, आनंद त्रिपाठी, सतीश तिवारी, संजय श्रीमाली, जयबिंद श्रीमाली, बसंत श्रीमाली, पप्पू त्रिपाठी, लड्डू त्रिपाठी, आदर्श त्रिपाठी, पवन दूबे, सुमित त्रिपाठी आदि मौजूद थे।















*KALYAN JEWELLERS | FLAT 25% OFF ON MAKING CHARGES ON ALL PRODUCTS | KALYAN SPECIAL GOLD RATE | JAUNPUR-Umarpur, Polytechnic Chauraha, Sadar, Beside Sankar Eye Hospital. Ph: 7522801233 | OPEN ON ALL DAYS | FOR MORE DETAILS CONTACT US ON TOLL FREE NUMBER: 1800 425 7333 | WWW.KALYANJEWELLERS.NET | FOLLOW US ON BUY ONLINE @ WWW.CANDERE.COM | FOR FRANCHISE ENQUIRIES WRITE TO FRANCHISEE. ENQUIRY@KALYANJEWELLERS.NET | T&C Apply. Limited peri period offer.  | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*GRAND OPENING OF RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur | Contact us - 7310100951, 7310100952, 7310100953 | #NayaSaveraNetwork*
Ad



*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन






नया सबेरा का चैनल JOIN करें