Jaunpur News : घर की बाउण्ड्री पर मिला 14 फीट का अजगर | Naya Savera Network

  • वन विभाग ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

नया सवेरा नेटवर्क

बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के भन्नौर गांव में बीती रात एक बड़ा अजगर देखकर हड़कंप मच गया। गांव के गणेश विद्यापीठ इण्टर कॉलेज के प्रबंधक विनय कुमार सिंह के घर की बाउण्ड्री वॉल पर यह विशाल अजगर लेटा हुआ था। रात करीब 9 बजे घर के एक सदस्य ने टार्च की रोशनी से देखा तो वह किसी जानवर को निगल चुका था अजगर को देखकर सभी हैरान रह गये। तत्काल वन विभाग और डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी गयी। रेस्क्यू टीम ने बताया कि अजगर को पकड़ना आसान नहीं था। इसकी लंबाई लगभग 14 फीट और वजन 80 किलोग्राम था। टीम ने सुरक्षा उपकरणों का उपयोग किया। इसके अलावा लम्बी बांस की मदद से अजगर को बाउण्ड्री से नीचे उतारा। जैसे ही अजगर जमीन पर उतरा तो वह तेजी से इधर-उधर भागने लगा। इसे नियंत्रित करने के लिए जूट की बोरी और मच्छरदानी का सहारा लिया गया। अंततः एक बड़े ड्रम में बंद किया गया। रेस्क्यू टीम वन क्षेत्राधिकारी विनय प्रकाश यादव के नेतृत्व में वन रक्षक रवि यादव, धीरज यादव और बच्चू लाल गौतम शामिल थे। गांव के लोगों ने भी इस रेस्क्यू ऑपरेशन में मदद की पूरे ऑपरेशन के दौरान टीम के सदस्य के पसीने छूट गये। वनरक्षक रवि यादव ने बताया कि अजगर को पूरी सुरक्षा के साथ वन विभाग की देखरेख में रखा गया है। इसे उचित स्थान पर छोड़ने के लिये उच्च अधिकारियों से आदेश का इंतजार किया जा रहा है। भारी भरकम अजगर और उसे पकड़ने का दृश्य गांव में चर्चा का विषय बन गया। ग्रामीणों ने पहली बार इतने बड़े अजगर को देखा और वन विभाग की तत्परता की सराहना भी की।

*LIC HOUSING FINANCE LTD. Vinod Kumar Yadav Authorised HLA Jaunpur Mob. No. +91-8726292670, 8707026018 email. vinodyadav4jnp@gmail.com 4 Photo, Pan Card, Adhar Card, 3 Month Pay Slip, Letest 6 Month Bank Passbook, Form-16, Property Paper, Processing Fee+Service Tax Note All types of Loan Available  #NayaSaberaNetwork*
Ad

तेज डायग्नोस्टिक सेंटर | नईगंज तिराहा, कुमार पेट्रोल पम्प के सामने, जौनपुर | मो. 7388463806
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें