Entertainment News : सरस्वती सरगम और काजल त्रिपाठी लोकगीत 'सड़िया गुलाबी' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज | Naya Savera Network


नया सवेरा नेटवर्क

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी एक से बढ़कर एक बेहतरीन गाने रिलीज करके श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन करती है। इस कंपनी से रिलीज हुआ सांग काला साड़ी काफी वायरल हुआ है और इस गाने की अपार सफलता के बाद नया लोकगीत 'सड़िया गुलाबी' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स लेकर आई है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने को सिंगर सरस्वती सरगम अपनी सुरीली आवाज में गाकर सबका दिल जीत  लिया है। वही इसके वीडियो में एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी ने अपने जानमार हुश्न और कातिल अदा का जादू चला रही हैं। वह अपनी कातिल अदाओं से बिजली गिरा रही हैं। इस गाने को देख व सुनकर  लोग मंत्रमुग्ध हो रहे हैं।

इस गाने के वीडियो में दिखाया गया है कि एक्ट्रेस  काजल त्रिपाठी रेड कलर का ब्लाउज और वाइट कलर का घघरा पहने बला की खूबसूरत दिख रही हैं। उनके पास जब उनका पति आता है तो वह तरह तरह की फरमाइश करने लगती हैं। वह अपनी जेठानी की तरह सज धजकर रहना चाहती और उसे वह सब चीजें चाहिए जो उसके जेठानी के पास है। इसी बीच वह गुलाबी रंग की साड़ी की भी डिमांड करते हुए अपने पति से काजल त्रिपाठी कहती है कि...
'एगो सड़िया लियाई द गुलाबी राजा जी, पेहनस जवना में के राउर भाभी राजा जी, घूमब झार के दिखाइब हम नबाबी राजा जी, पेहनस जवना में के राउर भाभी राजा जी...'


वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत 'सड़िया गुलाबी' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर सरस्वती सरगम ने मधुर आवाज में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी और अवनीश आर्या ने शानदार परफॉर्मेंस किया है। इस गाने को गीतकार सूरज सिंह ने लिखा है, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी गौरव राय एंड रंजन, कोरियोग्राफर आकाश, रोबोट, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, मिक्स मास्टर अंकित अहीर, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Ad

*LIC HOUSING FINANCE LTD. Vinod Kumar Yadav Authorised HLA Jaunpur Mob. No. +91-8726292670, 8707026018 email. vinodyadav4jnp@gmail.com 4 Photo, Pan Card, Adhar Card, 3 Month Pay Slip, Letest 6 Month Bank Passbook, Form-16, Property Paper, Processing Fee+Service Tax Note All types of Loan Available  #NayaSaberaNetwork*
Ad

तेज डायग्नोस्टिक सेंटर | नईगंज तिराहा, कुमार पेट्रोल पम्प के सामने, जौनपुर | मो. 7388463806
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें