#JaunpurNews : जिले में ठंड ने की दस्तक, पड़ने लगा कोहरा | #NayaSaveraNetwork

#JaunpurNews : जिले में ठंड ने की दस्तक, पड़ने लगा कोहरा | #NayaSaveraNetwork


  • कोहरे के चलते वाहन चालक को बढ़ी मुश्किलें

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। मौसम ने करवट ले ली है। सोमवार को तड़के घने कोहरे को देख लोगों को ठंड का एहसास भी होने लगा। सुबह लगभग 4 बजे से घने कोहरे ने डेरा डाल लिया जिसके चलते छोटे-बड़े वाहन लाइट जलाकर आते-जाते देखे गए। तापमान की बात करें तो तापमान लुढ़ककर 21 डिग्री पर आ गया था लेकिन जैसे-जैसे समय बढ़ता गया धीरे-धीरे कोहरा छंट गया और आसमान का सीना चीरकर भगवान भाष्कर का आगमन हो गया। सर्दी का पहला कोहरा देखकर लोग आनंदित हो उठे। वहीं मार्निंग वॉक के लिए निकले लोगों ने कहा कि अब कल से पूरी तैयारी के साथ निकला जाएगा। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक ऐसी ही स्थिति का सामना करना पड़ेगा।
केराकत : क्षेत्र में सोमवार को अलसुबह कोहरे के चादर ओढ़ लेने के साथ ठंड ने अपनी दस्तक देने का एहसास लोगों को करा दिया। भीषण कोहरे के फलस्वरूप मार्गों पर दो पहिया, चार पहिया सहित छोटे-बड़े सभी वाहन चालकों को अपने वाहन चलाने में दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। सोमवार को अलसुबह से ही कोहरे के कहर से लोग बचते हुए नजर आए तथा लोगों को यह यकीन हो गया कि ठंड ने अपनी दस्तक दे दिया है। ऐसी दशा में लोग गर्म कपड़े पहनने व चादर अथवा शाल ओढ़ने की जरूरत महसूस करते हुए नजर आए। वहीं भीषण कोहरे से बचने हेतु वाहन चालक अपने वाहनों को लाइट जलाकर चलने पर विवश देखे गये। कोहरे का असर सुबह 10 बजे तक देखने को मिला।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


*सेवा भारती जौनपुर, काशी प्रान्त द्वारा आयोजित | यमदग्नि ऋषि की पावन धरा जौनपुर में पहली बार अंर्तराष्ट्रीय राम कथा मर्मज्ञ | कथा व्यास पूज्य श्री प्रेमभूषण ज़ी महाराज | भव्य कलश यात्रा दिनांक - 09 नवम्बर शनिवार सुबह 10 बजे से गोपीघाट, केरारबीर, चहारसू, पालिटेक्निक बी. आर. पी. कॉलेज | कथा स्थल कथा- 10 नवम्बर रविवार से 16 नवम्बर शनिवार तक स्थान : बी.आर.पी. कॉलेज मैदान, जौनपुर | प्रायोजक- श्री ज्ञान प्रकाश सिंह | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें