Bareilly News : गूगल मैप के चलते 3 दोस्तो की चली गई जान | Naya Savera Network
नया सवेरा नेटवर्क
बरेली। आजकल लोग अक्सर अपनी यात्रा में गूगल मैप को शामिल कर लिए हैं। बिना गूगल मैप के कोई भी अब अपनी यात्रा पूरी नहीं कर रहा है। पहले के जमाने में लोग एक दूसरे से पूछ कर यात्रा किया करते थे। लेकिन आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में जब से लोगों के हाथों में मोबाइल आया है। लोग गूगल मैप के भरोसे हो गए हैं। आज हम आपको गूगल मैप की एक ऐसी कहानी बताने जा रहे हैं, जिसे सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। गूगल मैप के भरोसे तीन दोस्तों ने अपनी यात्रा प्रारंभ की थी और यह यात्रा उनकी आखिरी यात्रा बनी। गूगल मैप ने अधूरे पुल पर उन्हें चढ़ा दिया और गाड़ी की रफ्तार अधिक होने के कारण आधा अधूरा बना पुल आगे नहीं बना था। जिसकी वजह से उनकी गाड़ी पुल के नीचे जा गई और तीनों की दर्दनाक मौत हो गई। बतादे कि बरेली के कौशल, विवेक और अमित एक शादी में गए। शादी से वापसी में ‘गूगल मैप’ लगा लिया। ‘गूगल मैप’ ने आधे बने पुल का रास्ता दिखाया। गाड़ी रफ़्तार से आगे बढ़ी और नीचे गिर गई। रामगंगा नदी पर फरीदपुर-बदायूं के दातागंज को जोड़ने वाले अधूरे पड़े पुल से तीनो दोस्त की कार नीचे जा गिरी और तीनों की मौत हो गई। उक्त घटना बरेली जिले के फरीदपुर थाना क्षेत्र की है।