#JaunpurNews : 47 में से महज 7 शिकायतों का हुआ निस्तारण | #NayaSaveraNetwork

  • डीएम की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में तहसील सदर के सभागार में सम्पूर्ण समाधान का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी के द्वारा उपस्थित शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गम्भीरतापूर्ण सुनते हुए समस्या के निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी के समक्ष भूमि विवाद, पेंशन, आदि से सम्बन्धित शिकायते प्राप्त हुई, जिस पर उन्होंने निर्देशित किया कि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण एवं ससमय किया जाए। इस दौरान जिलाधिकारी के समक्ष कुल 47 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें 7 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान उप जिलाधिकारी सदर, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे। इसी क्रम में जनपद के अन्य तहसीलों में भी सम्पूर्ण समाधान दिवस का भी आयोजन किया गया और जनसामान्य की शिकायतों को सुना गया और सम्बन्धित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिये गये।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


*सेवा भारती जौनपुर, काशी प्रान्त द्वारा आयोजित | यमदग्नि ऋषि की पावन धरा जौनपुर में पहली बार अंर्तराष्ट्रीय राम कथा मर्मज्ञ | कथा व्यास पूज्य श्री प्रेमभूषण ज़ी महाराज | भव्य कलश यात्रा दिनांक - 09 नवम्बर शनिवार सुबह 10 बजे से गोपीघाट, केरारबीर, चहारसू, पालिटेक्निक बी. आर. पी. कॉलेज | कथा स्थल कथा- 10 नवम्बर रविवार से 16 नवम्बर शनिवार तक स्थान : बी.आर.पी. कॉलेज मैदान, जौनपुर | प्रायोजक- श्री ज्ञान प्रकाश सिंह | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें