जलालपुर लूटकांड के 3 आरोपी गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork
रामाज्ञा यादव
जलालपुर, जौनपुर। जलालपुर पुलिस ने लूट की घटना का खुलासा करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बताते हैं कि स्थानीय प्रभारी निरीक्षक घनानंद त्रिपाठी, उपनिरीक्षक रामनिवास अपने हमराहियों के साथ क्षेत्र भ्रमण पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि 28 अक्टूबर की रात्रि में भवनाथपुर में लूट कांड का अभियुक्त त्रिलोचन महादेव मकरा मोड़ पर खड़ा है और कहीं भागने की फिराक में है। सूचना पाते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सोहन यादव पुत्र स्व राम पलट यादव निवासी शिकारपुर थाना सराय ख्वाजा तथा भरत यादव पुत्र राजबली यादव तथा उनकी पत्नी सुनीता यादव निवासी कटेहरी थाना केराकत को गिरफ्तार कर उनके पास से लूट का माल सहित 15 हजार नगद तथा घटना में प्रयुक्त एक बाइक सुपर स्प्लेंडर प्लस लगभग सवा 3 किलो चांदी की बटिया मछली ब्रांड बरामद कर सम्बधित धाराओं में चालान न्यायालय भेज दिया है।