BREAKING

#VaranasiNews : स्टेशनों पर प्लास्टिक के निषेध के लिए जागरुकता अभियान | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में 2 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक "स्वच्छता पखवाड़ा" का आयोजन किया गया। इसके तहत स्टेशनों पर रेल चौपाल लगाया गया। इसमें लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन और वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर अभिषेक राय के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस अभियान का उद्देश्य रेलवे स्टेशनों और ट्रेन परिसरों में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

स्वच्छता पखवाड़े के अंतिम दिन, वाराणसी मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर "रेल चौपाल" का आयोजन किया गया। इन चौपालों का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को प्लास्टिक के विभिन्न प्रकारों (ग्रेड्स) और पर्यावरण पर उनके हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूक करना था। चौपाल के अंतर्गत बनारस, वाराणसी सिटी, देवरिया सदर, भटनी, आजमगढ़, सलेमपुर, बेल्थरा रोड, गाजीपुर सिटी, प्रयागराज रामबाग, मऊ, सीवान और छपरा रेलवे स्टेशनों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।
रेल चौपालों में मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षकों ने सफाई मित्रों को सफाई के मानकों और स्वच्छता कार्य के सुरक्षित निष्पादन के तरीकों पर मार्गदर्शन दिया। इसके साथ ही यात्रियों के लिए जागरूकता सेमिनार आयोजित किए गए, जिनमें प्लास्टिक के विभिन्न ग्रेडों और उनके पर्यावरणीय प्रभावों पर चर्चा की गई। यात्रियों को प्लास्टिक के उपयोग को कम करने, विशेषकर सिंगल-यूज प्लास्टिक के खतरों के बारे में जानकारी दी गई। 
इस अभियान के दौरान रेलवे स्टेशनों पर स्वच्छता बनाए रखने के लिए सफाई कर्मियों ने विशेष सफाई अभियान भी चलाया। सफाई मित्रों को अपने कार्य को अधिक प्रभावी और सुरक्षित ढंग से कैसे करना है, इस पर भी चर्चा की गई। रेलवे प्रशासन ने इस पखवाड़े के माध्यम से यात्रियों और कर्मचारियों में स्वच्छता और पर्यावरणीय जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया।


*GRAND OPENING OF RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur | Contact us - 7310100951, 7310100952, 7310100953 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें