#VaranasiNews: सरकारी नौकरी के नाम पर लिए 8.32 लाख, थमा दिया फर्जी नियुक्ति पत्र, आरोपित धराया | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

वाराणसी। मंडुवाडीह थाने की पुलिस ने बनारस रेलवे स्टेशन के पास आरोपित को गिरफ्तार किया। सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने के मुकदमे मे उसकी तलाश थी। आरोपित ने पीडित से 8.32 लाख रुपये लेकर फर्जी नियुक्ति पत्र पकड़ा दिया था। पुलिस ने उसे थाने लाकर विस्तार से पूछताछ की। वहीं विधिक कार्रवाई में जुटी रही। 

वर्ष 2019 में पीड़ित ने सुनील कुमार और उसके साथियों के झांसे में आकर नौकरी के नाम पर करीब 8,32,895 रुपये दिए। आरोपितों ने पीड़ित को नियुक्ति पत्र जारी किए, जो बाद में फर्जी पाए गए। जब पीड़ित ने अपनी रकम वापस मांगी, तो आरोपियों ने अतिरिक्त 5 लाख रुपये की मांग की। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपित सुनील कुमार लखीमपुर खीरी जिले के चपरतिया गांव का रहने वाला है। कार्रवाई में थाना मंडुवाडीह के उप निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार और कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार की विशेष भूमिका रही।


दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं | Hero | शुभ मुहूर्त आया | हीरो साथ लाया | इलेक्ट्रिक स्कूटर पर 40,000/- तक की छूट | HF Deluxe पर 5,500/- की नकद छूट | 1100 से बुकिंग प्रारंभ | हीरो की हर बुकिंग पर पाएं मिल्टन का 5 लीटर का वाटर कूलर | डिलीवरी पर पाएं मिल्टन का कैसेरोल | 90% फाइनेंस की सुविधा उपलब्ध | डाउन पेमेंट मात्र 8999/- | 15 मिनट में फाइनेंस | सिर्फ आधार कार्ड से फाइनेंस | फिर देर किस बात की जल्द कीजिए और सम्पर्क कीजिए ऑटो व्हील्स हीरो जहांगीराबाद जौनपुर मो. 9289922089, अहमद खां मण्डी पॉलीटेक्निक चौराहा, जौनपुर, मो. 9076609344 | वेंकटेश्वर ऑटो मोबाइल विशेषरपुर पचहटियां जौनपुर मो. 9289922740  | #NayaSaveraNetwork
Ad


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान | गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | Grand GOLD & Diomond Exhibition 27 Oct, 28 Oct, 29 Oct & 30 Oct 2024 | 78 वर्षों का विश्वास | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें