#UPNews: शादी का झांसा देकर बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

बलिया। जिले के रसड़ा क्षेत्र में रहने वाली एक किशोरी को शादी का झांसा देकर बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने गुजरात के अहमदाबाद निवासी 24 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के एक कस्बे की रहने वाली 17 वर्षीय एक किशोरी गत पांच अक्टूबर को अपने घर से लापता हो गई। इस मामले में किशोरी के पिता की तहरीर पर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध गत छह अक्टूबर को मुकदमा दर्ज किया गया। रसड़ा कोतवाली के प्रभारी रत्नेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने बुधवार को किशोरी को थाना क्षेत्र के एक स्थान से मुक्त करा लिया।

 उन्होंने बताया कि 14 वर्षीय किशोरी ने पुलिस को बयान दिया है कि गुजरात के अहमदाबाद के दाडी निमला थाना क्षेत्र के बैरल मार्केट के शेख अली खान (24) से उसकी दोस्ती फेसबुक और इंस्टाग्राम के जरिए हुई। उन्होंने बताया कि शेख ने शादी का झांसा देकर उसे बहला फुसलाकर अगवा कर लिया तथा तकरीबन 25 दिन तक उसके साथ बलात्कार किया। किशोरी के बयान के आधार पर मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता (बी एन एस) की धारा 87 (अपहरण) और 65(1) (16 साल से कम उम्र की लड़की से बलात्कार) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की सुसंगत धारा की बढ़ोत्तरी की गई है। पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में आरोपी शेख अली खान को रसड़ा रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर बलिया के एक न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।


दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं | Hero | शुभ मुहूर्त आया | हीरो साथ लाया | इलेक्ट्रिक स्कूटर पर 40,000/- तक की छूट | HF Deluxe पर 5,500/- की नकद छूट | 1100 से बुकिंग प्रारंभ | हीरो की हर बुकिंग पर पाएं मिल्टन का 5 लीटर का वाटर कूलर | डिलीवरी पर पाएं मिल्टन का कैसेरोल | 90% फाइनेंस की सुविधा उपलब्ध | डाउन पेमेंट मात्र 8999/- | 15 मिनट में फाइनेंस | सिर्फ आधार कार्ड से फाइनेंस | फिर देर किस बात की जल्द कीजिए और सम्पर्क कीजिए ऑटो व्हील्स हीरो जहांगीराबाद जौनपुर मो. 9289922089, अहमद खां मण्डी पॉलीटेक्निक चौराहा, जौनपुर, मो. 9076609344 | वेंकटेश्वर ऑटो मोबाइल विशेषरपुर पचहटियां जौनपुर मो. 9289922740  | #NayaSaveraNetwork
Ad


*धनतेरस एवं दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं | पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान | गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | Grand GOLD & Diomond Exhibition 27 Oct, 28 Oct, 29 Oct & 30 Oct 2024 | 78 वर्षों का विश्वास |  #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें