#EntertainmentNews: 'हे छठी मईया हमार मनसा पुरईह' का ट्रेलर रिलीज, छठ महापर्व की महिमा देख भर आएगा आपका दिल | #NayaSaveraNetwork

#EntertainmentNews: 'हे छठी मईया हमार मनसा पुरईह' का ट्रेलर रिलीज, छठ महापर्व की महिमा देख भर आएगा आपका दिल | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। बिहार और उत्तर प्रदेश के महापर्व छठ पर आधारित भोजपुरी फिल्म ‘हे छठी मईया हमार मनसा पुरईह’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर में छठ पर्व की महिमा और उसकी गहरी धार्मिक आस्था को दिखाया गया है। संस्कृति और परंपराओं से लैस ये फिल्म दर्शकों के दिलों पर जगह बनाने वाली है। वर्ल्डवाइड फिल्म प्रोडक्श के बैनर तले इस फिल्म का निर्माण किया गया है। निर्माता प्रदीप सिंह, विनय सिंह और प्रतीक सिंह ने इस फिल्म को तैयार किया है। वहीं, फिल्म का निर्देशन प्रसिद्ध निर्देशक लाल बाबू पंडित ने किया है। इस फिल्म की कहानी अरविंद तिवारी ने लिखी है।


  • फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज
निर्माता प्रदीप सिंह ने फिल्म ‘हे छठी मईया हमार मनसा पुरईह’ को लेकर कहा, ‘ये फिल्म हमारे समाज और संस्कृति से जुड़ी है। इसमें छठ पर्व के धार्मिक और सामाजिक पहलुओं को दिखाने की कोशिश की गई है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड में मनाया जाने वाला महापर्व छठ से लोगों की आस्था गहराई से जुड़ी हुई है। इस फिल्म के जरिए छठ महापर्व की महिमा और उसकी परंपराओं को बड़े पर्दे पर दिखाने की कोशिश की है।’

  • अंजना सिंह दिखाएंगी एक्टिंग का जादू
फिल्म में मशहूर भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह लीड रोल में नजर आ रही हैं। अंजना ने फिल्म को लेकर कहा, ”हे छठी मईया हमार मनसा पुरईह’ फिल्म छठ महापर्व की महत्ता और उसमें निहित सामाजिक और पारिवारिक मूल्यों को दिखाता है।’ फिल्म में बहुत ही खूबसूरत कहानी दिखाने की कोशिश की गई है।
ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे अपनी परेशानियों से मुक्ति के लिए लोग छठ पर्व का संकल्प लेते हैं और फिर उसके रास्ते में कितनी ही परेशानियां आती हैं। ट्रेलर में संस्पेंस दिखाया गया है। अंत में सभी चीजें ठीक होते-होते अचानक फिर से मुश्किलें दिखाई गई हैं।

  • कई स्टार्स आएंगे नजर
इस फिल्म में अंजना सिंह के साथ कई और कलाकार नजर आने वाले हैं। फिल्म में मणि भट्टाचार्य और रितेश उपाध्याय मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। अपर्णा मल्लिक, माया यादव, रिंकू भारती, जे नीलम, स्वीटी सिंह राजपूत, सुशील सिंह, ललित उपाध्याय, दीपक सिन्हा जैसे कलाकार भी इसमें नजर आने वाले हैं। ओम झा ने फिल्म में संगीत दिया है।


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


*सेवा भारती जौनपुर, काशी प्रान्त द्वारा आयोजित | यमदग्नि ऋषि की पावन धरा जौनपुर में पहली बार अंर्तराष्ट्रीय राम कथा मर्मज्ञ | कथा व्यास पूज्य श्री प्रेमभूषण ज़ी महाराज | भव्य कलश यात्रा दिनांक - 09 नवम्बर शनिवार सुबह 10 बजे से गोपीघाट, केरारबीर, चहारसू, पालिटेक्निक बी. आर. पी. कॉलेज | कथा स्थल कथा- 10 नवम्बर रविवार से 16 नवम्बर शनिवार तक स्थान : बी.आर.पी. कॉलेज मैदान, जौनपुर | प्रायोजक- श्री ज्ञान प्रकाश सिंह | #NayaSaveraNetwork*
Ad

:


नया सबेरा का चैनल JOIN करें